फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Marital Today, women shopping

करवा चौथ आज, महिलाओं ने की खरीदारी

Thu, 29 Oct 2015 11:51 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
करवा चौथ हिंदुओं का परंपरागत एवं आस्था का महत्वपूर्ण त्योहार है। यह न केवल गोंडा में बल्कि पूरे भारत में श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाता है। इसमें सुहागिनें पति के दीर्घायु एवं उन्नति को लेकर निर्जला व्रत रखती हैं। इसके लिए सुहागिनें मिट्टी के घड़े का करवा, लाई, गट्टा या अन्य मिठाइयों का भोग लगाती हैं।
विज्ञापन


इसमें करवा को फेरा जाता है। गणेश व गौरी की पूजा करने के पश्चात सुहागिनें चंद्रमा का दर्शन करती हैं। इसके बाद वे जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। गुरुवार को महिलाओें ने श्रंगार के लिए बाजारों में प्रसाधन सामग्री खरीदी।
विज्ञापन


करवा चौथ संकल्प का व्रत होता है, जिसे पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। सुहागिनें चावल के आंटे की चार आसा, डिब्बी, सूर्य, चंद्रमा, गौरी व गणेश बनाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कलश की स्थापना कर चौमुखी दीपक में दीपक जलाती हैं। पूजन के दौरान सुहागिनें सात बार कहती हैं चौमुख दिया चौमुख बाती, अर्घ्य देत सदा अहिबाती।

इसके बाद चंद्र का दर्शन कर व्रत तोड़ती हैं। गुरुवार को करवा चौथ को लेकर बाजारों में महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। इससे बाजार गुलजार रहा।

करवा चौथ पर पुरुष भी अपनी पत्नी को उपहार भेंट करते हैं। इसके लिए दुकानों पर महिलाओं व पुरुषों को खरीदारी करते देखा गया। कोई पत्नी के लिए वस्त्र खरीद रहा था तो कोई जेवर। करवा खरीदने गईं महिलाओं ने अपने पतियों के लिए भी गिफ्ट खरीदे।

महिलाओं ने पूजन के लिए चूड़ी, बिंदी सहित तमाम प्रकार के प्रसाधन और करवा, सींक आदि की खरीदारी की। नए परिधान भी खरीदे, जिसे पहन कर माता गौरी की पूजा करेंगी।


पंडित राजन मिश्र के अनुसार शुक्रवार को गणेश संकष्टी चतुर्थी है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। शुक्रवार को शाम 8 बजकर तीन मिनट पर चंद्रोदय होगा। चंद्र के उदय होते ही महिलाएं पूजन कर चंद्र का दर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed