{"_id":"6990b525dbf1df63150848ee","slug":"mankapur-won-the-handball-boys-category-and-stadium-team-won-the-girls-category-gonda-news-c-100-1-slko1028-152234-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हैंडबॉल बालक वर्ग में मनकापुर व बालिका में स्टेडियम टीम विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हैंडबॉल बालक वर्ग में मनकापुर व बालिका में स्टेडियम टीम विजयी
Sat, 14 Feb 2026 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में सम्मानित किए गए खिलाड़ी। - स्रोत: विभाग
गोंडा। उतरौला रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार को जिला हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में जूनियर बालक एवं बालिका जनपद स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक वर्ग की छह टीमों तथा बालिका वर्ग की तीन टीमों ने हिस्सा लिया। बालक में मनकापुर व बालिका वर्ग में नेहरू स्टेडियम विजयी रहा।
प्रतियोगिता का उद्घाटन उप क्रीड़ा अधिकारी अशोक सोनकर ने किया। बालक वर्ग में पहला मैच स्टार इलेवन एवं स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने 3-2 से जीत दर्ज की। दूसरे मैच में मनकापुर ने स्टार इलेवन बी को 10–0 से पराजित किया। फाइनल मुकाबला मनकापुर एवं स्टेडियम के बीच हुआ। जिसमें मनकापुर ने 12–11 से रोमांचक जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया। बालिका वर्ग का फाइनल नारी ज्ञानस्थली एवं स्टेडियम के मध्य खेला गया। जिसमें स्टेडियम ने 3–0 से जीत हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
मुख्य अतिथि सपा नेता सूरज सिंह ने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। देवेंद्र सिंह, राजू सिंह, हैंडबॉल सचिव राजीव कुमार, सुनील शर्मा, अमित सिंह, सिद्धार्थ सिंह, फिरोज अहमद, सुरेंद्र सिंह, राकेश श्रीवास्तव, अफजल खान, दीपू प्रधान, समाप्ति सिंह, विनोद श्रीवास्तव, सचिन सिंह, अभय तिवारी, विक्की तिवारी उपस्थित रहे।