फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Make government schemes reach the people - Minister in charge

जन- जन तक सरकारी योजनाएं पहुंचाने पर दिया जोर, लापरवाही पर चेतावनी

Wed, 30 Jun 2021 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Make government schemes reach the people - Minister in charge
गोंडा। विकास कार्यक्रमों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की ब्लॉकवार समीक्षा के क्रम में बुधवार को बभनजोत ब्लाक में प्रभारी मंत्री ने तीन ब्लाकों के विकास कार्यों की समीक्षा किया।
विज्ञापन

प्रदेश के मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निवेश व निर्यात खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम हथकरघा वस्त्र उद्योग एवं एनआरआई विभाग/ जनपद के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समीक्षा में लाभार्थी परक योजनाओं पर जोर दिया। कहा कि जन-जन को योजनाओं से जोड़ा जाए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने विकासखंड बभनजोत, छपिया तथा मनकापुर ब्लॉक की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंचाएं अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि सरकार के अंत्योदय मिशन के अनुसार सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी व विकास परियोजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक प्रत्येक दशा में पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को उद्योगों से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि संबंधित विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि महिला स्वयं सहायता समूह ज्यादा से ज्यादा गठित हों, एफपीओ का गठन किया जाए तथा सरकार द्वारा उन्हें जो भी सहायता राशि या उद्योग स्थापन के लिए मदद की योजनाएं संचालित है, दिलाई जाएं।

किसान सम्मान निधि की समीक्षा के दौरान उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देशित किया कि जितने भी आवेदन किसान सम्मान निधि के लंबित हैं, उनकी पात्रता का परीक्षण कराकर एक माह में सभी पात्र कृषकों को किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed