फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Mahadev's Jalabhishek will start from dawn

भोर से शुरू हो जाएगा महादेव का जलाभिषेक

Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mahadev's Jalabhishek will start from dawn
गोंडा। महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जिले भर के दर्जनों शिवालयों व मंदिरों में हजारों श्रद्धालुु जलाभिषेक करेंगे। सुबह चार बजे से ही मंदिरों के कपाट खुल जाएंगे और पूरे दिन जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहेगा। शाम को मनमोहक तरीके से शिव बरात निकाली जाएगी। इसमें हाथी, घोड़ा व अन्य जानवरों पर शिव बराती आकर्षण का केंद्र होंगे। प्रशासन की ओर से महाशिवरात्रि पर सुरक्षा को लेकर मुकम्मल तैयारी की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही भोलेनाथ का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। इसके लिए मंदिरों व शिवालयों को फूल-मालाओं से सजाया गया है। भोर से ही शिवभक्त जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगेंगे। पूरे एशिया का सबसे बड़ा शिवलिंग माने जाने वाले पृथ्वीनाथ मंदिर, जिला मुख्यालय पर स्थित दुखहरणनाथ मंदिर के अलावा जिले के वजीरगंज स्थित बाबा बालेश्वरनाथ, करनैलगंज स्थित बाबा बरखंडीनाथ व मनकापुर के करोहानाथ मंदिर में भी जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का जमावड़ा होगा।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की बड़ी तादाद को देखते हुए जिला प्रशासन व मंदिर प्रशासन ने जरूरी इंतजाम पूरा कर लिया है। मंगलवार को बड़गांव पुलिस चौकी से गुरुनानक चौराहे तक का मुख्य रास्ता बंद कर बड़गांव पुलिस चौकी से ही रूट डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिव ज्योति प्रकट हुई थी और शिवजी का मां पार्वती से विवाह भी इसी दिन हुआ था। इसलिए भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए जहां कन्याएं व्रत रखकर अपने लिए सुंदर पति की कामना करती हैं, वहीं महिलाएं अपने पति व परिवार की लंबी उम्र तथा सुख-समृद्धि के लिए कामना करते हुए निराजली व्रत रखती हैं।
इसके साथ ही शिवलिंग पर बेर, बेलपत्र व धतूरा आदि अर्पित कर भगवान शिव से क्षमा याचना भी की जाती है। जलाभिषेक के अलावा श्रद्धालु शिव बरात निकालकर भगवान शिव के विवाह का मंचन भी करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ होने की संभावना के मद्देनजर शहर के दुखहरणनाथ मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर समेत शिवालयों व शिवमंदिरों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि मंगलवार को शहर के दुखहरण नाथ मंदिर, खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, वजीरगंज के बालेश्वरनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडीनाथ व मनकापुर के करोंहानाथ मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करके पूजन-अर्चन करते हैं। कुछ मंदिरों में मेला भी लगता है।

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शिवालयों व मंदिरों पर सुरक्षा को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल लगाया गया है। इसमें थानों की पुलिस के अलावा प्राथमिक चिकित्सा, अग्निशमन दल, मेटल डिटेक्टर, बम निरोधक दस्ते, डाग स्क्वॉयड, यातायात पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी, पीएसी, क्यूआरटी व एंबुलेंस सहित सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed