{"_id":"67dd9ce705b866b1ee04dd59","slug":"madam-incentive-amount-not-received-even-after-one-year-gonda-news-c-100-1-gon1001-134461-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मैडम! एक साल बाद भी नहीं मिली प्रोत्साहन राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मैडम! एक साल बाद भी नहीं मिली प्रोत्साहन राशि
Fri, 21 Mar 2025 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 21 Mar 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। विकासखंड कार्यालय बेलसर में शुक्रवार को महिलाओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड प्रेरक दीपा यादव को अपनी पीड़ा सुनाई। ग्राम पंचायत मुकुंदपुर के कुलहरी टिक्कुर निवासी शांति देवी ने बताया कि उन्होंने 19 फरवरी 2024 को शौचालय की प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन कराया था, लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि खाते में नहीं पहुंची।
इसी गांव की रेनू का कहना था कि करीब एक साल पहले आवेदन किया था, लेकिन अभी तक प्रोत्साहन राशि नहीं मिली। खंड प्रेरक ने संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी से जानकारी लेकर प्रोत्साहन राशि भुगतान कराने की बात कही।
उन्होंने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी की ओर से रिपोर्ट न लगाए जाने पर आवेदन निरस्त हो जाता है। इस स्थिति में पुन: आवेदन करना पड़ता है। किस कारण से आवेदन निरस्त हुआ पता लगाकर सूचित किया जाएगा।