फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lucknow became the overall champion with 192 medals.

192 पदकों के साथ ओवरआल चैंपियन बना लखनऊ

Sun, 06 Oct 2019 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lucknow became the overall champion with 192 medals.
गोंडा के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में विजेता टीम को ट्राफी प्रदान करते अतिथि गण। - फोटो : GONDA
गोंडा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन एवं भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित 32वां प्रांतीय खेलकूद समारोह रविवार को नगर के नेहरू स्टेडियम में सांस्कृतिक समारोह के साथ संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता का ओवरआल चैंपियन लखनऊ बना। लखनऊ टीम बालक वर्ग में 78 एवं बालिका वर्ग में 114 कुल 192 पदक प्राप्त कर पहले स्थान पर रही। वहीं अंबेडकरनगर बालक वर्ग में 83 एवं बालिका वर्ग में 93 कुल 176 पदक के साथ दूसरे स्थान पर तथा लखीमपुर बालक वर्ग में 71 तथा बालिका वर्ग में 93 मेडल के साथ तीसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

व्यक्तिगत चैंपियनशिप में बालवर्ग में अभिषेक यादव लखीमपुर, बालिका बाल वर्ग में जुनैद खातून लखनऊ, किशोर वर्ग में यश मौर्या अंबेडकरनगर, बालिका किशोर वर्ग ऋषिका अवस्थी लखनऊ, तरुण वर्ग बालक में सूरज यादव बाराबंकी, तरुण वर्ग बालिका नित्या लखनऊ को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी ने कहा कि आज इस स्थल पर मुझे अपनी प्रारंभिक शिक्षा के समय स्मृति में आये क्योंकि मैं भी इसी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का पूर्व छात्र हूं और यहां से मिले संस्कार एवं अनुशासन मेरे जीवन की दिनचर्या है।
विज्ञापन

विधायक ने हॉकी अंडर-17 के राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनको कलर किट देने की घोषणा करते हुए 5100 रुपये का नगद पुरस्कार भी खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को दिया। विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के संगठन मंत्री हेमचंद्र शर्मा ने कहा कि आज से 32 वर्ष पूर्व 1988 में विद्या भारती खेल विधा के इस प्रकार के आयोजन का शुभारंभ किया गया था। हमारे छात्र विद्यालय स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हो रही प्रतियोगिताएं जैसे कॉमन वेल्थ, एसजीएफआई, रियो ओलंपिक एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त कर रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम मेें विशिष्ट अतिथि के रूप में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सदस्य डॉ. ओपी मिश्रा, भारती शिक्षा समिति हरेन्द्र श्रीवास्तव, प्रदेश निरीक्षक राजेन्द्र बाबू, प्रबंधक अरुण कुमार शुक्ल, प्रांतीय खेल प्रमुख सोमदेव शर्मा, प्रांतीय संपर्क प्रमुख अवनि कुमार शुक्ल, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सह विभाग संघ चालक राम प्रकाश गुप्त की गरिमामयी उपस्थिति रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम गणेश वंदना के साथ शुरू हुआ। इसके बाद देशभक्ति नृत्य, झूमर नृत्य के साथ भारतीय परंपरा पर आधारित कार्यक्रम हुए। इन कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों को उपस्थित श्रोताओं ने खूब सराहना की। इस दौरान प्रांतीय प्रचार प्रमुख जितेंद्र पांडेय हलचल, व्यायाम शिक्षक अरविंद शुक्ल सहित तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed