फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lord Shri Ram was showered with flowers and a procession was taken out

Gonda News: भगवान श्रीराम का हुआ पुष्पाभिषेक, निकाली गई शोभायात्रा

Thu, 22 Jan 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 22 Jan 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram was showered with flowers and a procession was taken out
करनैलगंज के श्रीरामजानकी मंदिर में की गई सजावट। - संवाद 
करनैलगंज। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की वर्षगांठ पर बृहस्पतिवार को नगर के श्रीराम जानकी मंदिर बालकराम पुरवा में भव्य पुष्पाभिषेक किया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था। दोपहर 12 बजे भगवान की भव्य आरती और पूजन के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुहूर्त के अनुसार भगवान का पूजन और आरती की गई। अयोध्या की तर्ज पर आयोजित भंडारे में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस धार्मिक आयोजन में प्रदीप पांडेय, सियाराम जायसवाल, सतीश पांडेय, कृष्णानंद, रामानंद, अमन, अंशुमान, हिमांशु, राकेश, रामजियावन आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन


बरौली बखरिहा में निकली भव्य शोभायात्रा
उमरी बेगमगंज। ग्राम बरौली बखरिहा में भी प्रभु श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा ग्राम बरौली बखरिहा से प्रारंभ होकर बनुआ पसका घाट पहुंची। इसके बाद यात्रा बरौली बाजार होते हुए योगी वीर बाबा मंदिर पहुंची। यहां पूर्व प्रधान राजेश कुमार सिंह बब्बू द्वारा आयोजित भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके उपरांत शोभायात्रा मुकुंदपुर मार्ग से होते हुए मां वाराही धाम पहुंची, जहां भक्तों ने मां वाराही के चरणों में जल अर्पित कर यात्रा का विधिवत समापन किया। इस मौके पर जालिम सिंह बनुआ, एसपी सिंह बनुआ, रणविजय सिंह, साहब शरण सिंह, अभय सिंह लल्लन, रघुनंदन मिश्र, हिमांशु सिंह, अभय प्रताप सिंह, देवी प्रसाद आदि उपस्थित रहे। क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह व प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में शामिल रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed