{"_id":"639cb2ebdfec1c1cf7348569","slug":"loot-police-gonda-atm-gonda-news-lko6621958161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पुलिस बनकर एटीएम से उड़ाते थे रुपये, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पुलिस बनकर एटीएम से उड़ाते थे रुपये, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा। पुलिसकर्मी बनकर एटीएम से रुपये उड़ाने वाले गिरोह को कोतवाली नगर पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए लोगों के पास से पुलिस का परिचय पत्र, पीकैप, पुलिस की लोगो लगी बोलेरो कार व अन्य सामान बरामद हुआ है।
नगर कोतवाल राकेश कुमार सिंह ने बताया कि एटीएम के डिस्पेंस शटर में आरोपी लोहे की पत्ती को फंसा देते थे। जब कोई व्यक्ति रुपये निकालने के लिए आता था तो उसके रुपये एटीएम के डिस्पेंसर शटर के अंदर ही फंसे रह जाते थे। लोग मशीन को खराब मानकर चले जाते थे। वहीं, आरोपी डिस्पेंसर शटर को उठाकर पत्ती सहित रुपये को खींचकर निकाल लेते थे। आरोपी अपने पास यूपी पुलिस का परिचय पत्र, पी कैप रखते थे और गाड़ी पर पुलिस का लोगो लगाकर घूमते थे।
उन्होंने बताया कि राजेश श्रीवास्तव निवासी ग्राम अगरवा थाना कोतवाली देहात, बलरामपुर, धनेश्वर शुक्ला उर्फ मिथुन निवासी ग्राम जमुनहा थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर, मंटू पासवान निवासी ग्राम लखना गंगापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी के रुपये व एटीएम में लगने वाले उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन
बताया कि आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, 1500 रुपये, चाकू, तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है। छह दिसंबर को केनरा बैंक शाखा में लगे एटीएम में पत्तीनुमा उपकरण फंसाकर ग्राहक के 9500 रुपये उक्त लोगों ने चुराए थे। पीड़ित मो. शहनवाज ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया था। तभी से पुलिस को आरोपियों की तलाश थी।