{"_id":"6a68e9a1c7b38735bd067446","slug":"licenses-of-five-shops-suspended-gonda-news-c-100-1-gon1001-163199-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पांच दुकानों का लाइसेंस निलंबित, सात को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पांच दुकानों का लाइसेंस निलंबित, सात को नोटिस
Tue, 28 Jul 2026 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिला कृषि अधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने मनकापुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को 20 उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर पांच दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। सात दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। तीन दुकानों में उर्वरक बिक्री पर रोक लगा दी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि हथियागढ़ स्थित एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप, बनघुसरा के अजय कुमार पांडेय खाद विक्रेता, कूकनगर के संतोष वर्मा खाद विक्रेता, टेगनहवा के सिंह खाद भंडार तथा टेगनहवा स्थित एग्री जंक्शन वन स्टॉप शॉप का लाइसेंस निलंबित किया गया है। अन्य सात दुकानदारों से निर्धारित अवधि में स्पष्टीकरण मांगा गया है।