फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leopard took away goat in front of farmers

Gonda News: किसानों के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ

Sat, 13 Apr 2024 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Leopard took away goat in front of farmers
बलरामपुर। सोहेलवा जंगल के पास तेंदुआ के निकलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। तुलसीपुर वन रेंज के ग्राम बेनीनगर और धोबहा के बीच स्थित नदी के किनारे पशुओं को चारा खिला रहे किसानों के सामने ही तेंदुआ एक बकरी को उठा ले गया। तेंदुए को आता देखकर लोग जान बचाकर भागने लगे। वहीं साए दिन तेंदुआ के निकलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

पशुओं को चारागाह लेकर आ रहे ग्रामीणों में शनिवार की शाम को अचानक तेंदुआ के निकल आने से भगदड़ मच गई। देखते ही देखते तेंदुआ जंगल से निकल कर आया और धनीराम की बकरी को उठा ले गया। तेंदुए को आता देख किसानों ने भागकर खुद काे बचाया और शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर कई और ग्रामीण मौके पर आ गए, लेकिन इस बीच लोगों को आता देख तेंदुआ बकरी लेकर जंगल में भाग गया। वहां पहुंचे रामदीन, धनीराम, रमजान, सबाहत, सलीम, मंगल प्रसाद, सैयद अली, मो. इरफान, इम्तियाज खां आदि का कहना है कि जंगल में तेंदुआ बकरी को निगल गया और इसके हरहनवा गांव की ओर चला गया। ग्रामीणों ने हरहनवा गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी और सुरक्षा की गुहार लगाई है। डीएफओ एम. सेम्मारन का कहना है कि तेंदुआ निकलने की जानकारी मिली है। निगरानी की जा रही है, ग्रामीणों को भी सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed