{"_id":"6a8b36af2a1250161f067461","slug":"leopard-terror-in-mehnaun-village-gonda-news-c-100-1-gon1041-164855-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मेहनाैन गांव में तेंदुए की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मेहनाैन गांव में तेंदुए की दहशत
Sun, 23 Aug 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेहनौन गांव के बाहर दिखा जंगली जानवर व माैके पर जुटे लोग। स्रोत: ग्रामीण
मुजेहना। धानेपुर क्षेत्र के मेहनौन गांव में शनिवार रात सड़क पर जंगली जानवर दिखने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीण इसे तेंदुआ बता रहे हैं, जबकि वन विभाग के मुताबिक जानवर के जंगली बिल्ला होने की आशंका है। दहशत के चलते गांव के लोग शाम होते ही घरों में दुबक जा रहे हैं।
गांव निवासी मोहर अली ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे वह धान की फसल देखने खेत गए थे। इसी दौरान आहट होने पर टॉर्च की रोशनी में जानवर दिखाई दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और तलाश शुरू की। सूचना पर यूपी 112 की पुलिस और वन विभाग की टीम ने देर रात तक गांव में गश्त की।
वन दरोगा राम खेलावन मिश्र ने बताया कि मिले संकेतों के आधार पर जानवर जंगली बिल्ला लग रहा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और अकेले खेतों की ओर न जाने की अपील की। डीएफओ अनुराग प्रियदर्शी ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है। अभी तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल सतर्कता बरती जा रही है।