फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Leopard again seen in ITI campus, panic

आईटीआई परिसर में फिर दिखा तेंदुआ, दहशत

Sat, 18 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Leopard again seen in ITI campus, panic
गोंडा। आईटीआई लिमिटेड के संचार विहार परिसर में शनिवार को एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार को डीएफओ ने वन टीम के साथ आईटीआई के संचार विहार का दौरा किया। उन्होंने टीम का गठन कर पिंजरा लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

आईटीआई संचार विहार के उत्पादन प्लांट में एक नर तेंदुआ पिछले दिनों पकड़ा गया था। पिछले एक पखवारे तक दहशत का पर्याय बना हुआ था। आईटीआई के आसपास कर्मचारियों की ओर से आशंका जताई जा रही थी कि परिसर में एक और तेंदुआ देखा गया है, लेकिन वन विभाग की टीम ने भरोसा नहीं किया। शुक्रवार की शाम को मादा तेंदुआ संचार विहार के आवास संख्या ए 331 के बरामदे में लेटा हुआ दिखा। इसकी फोटो वन विभाग को सौंपी गई।
विज्ञापन

आईटीआई महाप्रबंधक अजय कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी डीएफओ को दी। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जेके श्रीवास्तव ने बताया कि डीएफओ ने अपनी टीम के साथ शनिवार को आईटीआई के आवासीय परिसर संचार विहार का दौरा किया। कहा कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ लिया जाए। एक बार फिर से तेंदुआ देखे जाने के बाद आसपास के गांव में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई गांव में तो लोग रात भर जागकर रखवाली करते रहे हैं। डीएफओ ने मादा तेंदुए के साथ शावकों की भी मौजूदगी से इंकार नहीं किया है। टीम शनिवार को दिन भर कांबिंग करती रही, लेकिन तेंदुआ नजर नहीं आया। सुरक्षा गार्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। लोगों को घरों से बाहर निकलने पर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार नायक ने कहा कि दो दिन से कांबिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed