{"_id":"600862d38ebc3e32b4380b91","slug":"lekhpal-charged-for-taking-20-thousand-for-measurement-gonda-news-lko5608736157","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार लिए फिर भी नहीं की भूमि की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार लिए फिर भी नहीं की भूमि की पैमाइश
विज्ञापन
गोंडा। जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर लेखपाल पर 20 हजार घूस लेने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया है। डीएम ने उप जिलाधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
करनैलगंज नगर के मोहल्ला सकरौरा निवासी इंतजार पुत्र मोहम्मद हारुन ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसके भूमि का विवाद चल रहा है और भूमि की पैमाइश के लिए कई बार राजस्व कर्मचारियों से मिला।
इसके अलावा एसडीएम करनैलगंज एवं आयुक्त देवीपाटन मंडल ने भी पैमाइश करने व विवाद का निराकरण कराने के निर्देश दिए, फिर भी उसकी सुनवाई नहीं की जा रही है। उसका आरोप है कि एसडीएम के आदेश का अनुपालन कराने के लिए लेखपाल ने 20 हजार रुपये भी ले लिए फिर भी जमीन की पैमाइश नहीं की गई।
विज्ञापन
लेखपाल पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर उप जिलाधिकारी ने मामले की जांच उप जिलाधिकारी को करने के निर्देश दिए हैं। आरोपी हल्का लेखपाल जितेंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि भूमि का विवाद काफी पुराना है और मौके पर मकान बने हैं, इसलिए पैमाइश करने में दिक्कत आ रही है।
रिश्वत लेने का आरोप निराधार है। उधर उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी यदि लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश करने के लिए पैसा लिया गया है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।