फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Legislator warns authorities on paddy purchase

धान खरीद पर विधायक ने अधिकारियों को दी चेतावनी

Wed, 04 Nov 2020 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Legislator warns authorities on paddy purchase
करनैलगंज (गोंडा)। करनैलगंज क्षेत्र में धान की खरीद में क्रय केंद्र प्रभारियों द्वारा की जा रही लापरवाही पर क्षेत्रीय विधायक कुंवर अजय प्रताप सिंह उर्फ लल्ला भैया ने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसानों के धान खरीद में लापरवाही बरती गई तो उसका परिणाम कर्मचारियों के साथ अधिकारियों को भी भुगतना पड़ेगा। उनके विरुद्ध शासन स्तर से जांच के साथ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र में तमाम शिकायतें प्राप्त हो रही है कि धान के किसान अपनी उपज को लेकर क्रय केंद्रों पर कई दिनों से तोल होने का इंतजार कर रहे हैं। मगर क्रय केंद्र पर कभी कर्मचारी नहीं होते हैं तो कभी उन्हें धान में कमी बताकर वापस कर दिया जाता है। यही स्थिति लगातार देखने को मिल रही है। धान क्रय केंद्रों की हालत में सुधार नहीं हुआ या धान की खरीद में लापरवाही की गई तो क्रय केंद्र के प्रभारियों समेत संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार लोगों पर कठोरतम कार्रवाई कराई जाएगी। उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाकर कर उन्हें दंडित कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि क्षेत्र में धान की फसल अच्छी होने का किसानों को उसका लाभ मिलना चाहिए और यदि उसमें लापरवाही की गई तो क्रय केंद्र प्रभारियों के लिए यह उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी हालत में धान की पैदावार लेकर क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों को संतुष्ट करके ही वापस भेजा जाए और धान खरीद में लापरवाही कतई न की जाए। लल्ला भैया ने चेतावनी दी कि जिस क्रय केंद्र की शिकायत उनके पास पहुंचेगी उनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन स्तर पर पत्र भेजकर कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed