फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   LBS exam is conducted on the pattern of Maa Pateshwari University

Gonda News: मां पाटेश्वरी विवि के पैटर्न पर ही एलबीएस की परीक्षा

Sun, 23 Mar 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
LBS exam is conducted on the pattern of Maa Pateshwari University
गोंडा। बलरामपुर में स्थापित मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद जिले के एलबीएस कॉलेज की संबद्धता को लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, महाविद्यालय ने विवि के पैटर्न पर ही परीक्षा की तैयारी की है। इस बार मिडटर्म परीक्षा में लिखित के बजाय सतत आंतरिक मूल्यांकन के माध्यम से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा 24 से 29 मार्च के बीच होगी।
विज्ञापन


एलबीएस पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. आरके पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों को सतत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें सभी बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। सोमवार को विज्ञान परिसर में बीए व बीएससी के छात्र प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार महाविद्यालय की ओर से बहुविकल्पीय प्रश्नों का विकल्प दिया गया है। माना जा रहा है कि बलरामपुर में नव स्थापित मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय के परीक्षा पैटर्न को देखते हुए महाविद्यालय की ओर से सभी जरूरी तैयारियां की गई हैं। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत कॉलेज के छात्रों को लिखित के बजाय बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने के लिए जरूरी अभ्यास कराया जाएगा। पहले कॉलेज की ओर से मिडटर्म परीक्षा कराने के लिए तिथि का ऐलान किया गया था, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय की ओर से द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा कराने के ऐलान के बाद तैयारी शुरू की है। हालांकि शिक्षकों का कहना है कि अभी तक मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय से जिले के कॉलेजों की संबद्धता को लेकर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में शिक्षक मिडटर्म परीक्षा को लेकर असमंजस में थे। प्राचार्य का कहना है कि किसी को भी असमंजस में रहने की जरूरत नहीं है। मां पाटेश्वरी देवी विवि के परीक्षा पैटर्न को देखते हुए विद्यार्थियों का आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

20 प्रश्न किए गए शामिल


प्राचार्य ने बताया कि सतत आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा में कुल 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। एलबीएस के छात्र पहली बार बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देंगे। उन्होंने बताया कि आंतरिक मूल्यांकन परीक्षा संबंधित विषय के विभागाध्यक्ष की देखरेख में संपन्न की जाएगी। वहीं, विभागाध्यक्ष सहयोगियों से परीक्षाफल तैयार कराएंगे। साथ ही उत्तर-पुस्तिका सुरक्षित रखी जाएगी। सभी को नए पैटर्न पर परीक्षा कराने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed