फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Lawyers protested by stopping judicial work

Gonda News: न्यायिक कार्य ठप कर वकीलों ने किया प्रदर्शन

Sat, 02 Aug 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Aug 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Lawyers protested by stopping judicial work
गोंडा। सीओ करनैलगंज की ओर से दर्ज कराए केस में अधिवक्ताओं के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल होने के विरोध में शनिवार को वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे। सामूहिक अवकाश पर रहकर वकीलों ने कलेक्ट्रेट और दीवानी कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्र तथा संचालन बार एसोसिएशन के महामंत्री संजय कुमार सिंह और सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री मनोज कुमार मिश्र ने किया। प्रदर्शनकारी वकीलों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राम बुझारथ द्विवेदी ने कहा कि आंदोलन के दौरान अधिवक्ताओं पर दर्ज फर्जी एफआईआर के वापसी तक प्रत्येक शनिवार को सभी अधिवक्ता सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed