{"_id":"636942d5f3d65268c45b2a82","slug":"late-e-posh-machine-many-cardholders-returned-disappointed-gonda-news-lko656075381","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर से चली ई-पॉश मशीन, निराश लौटे कई कार्डधारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से चली ई-पॉश मशीन, निराश लौटे कई कार्डधारक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिलेभर में मंगलवार को राशन वितरण शुरू किया गया, लेकिन ई-पॉश मशीन नहीं चलने के कारण अधिकांश कार्डधारकों को निराश लौटना पड़ा। कुछ जगह सत्यापन न होने के कारण राशन वितरण नहीं शुरू हो सका।
मनकापुर कस्बा के सुभाष नगर के कोटेदार राकेश कुमार ने बताया कि इस माह के राशन की उठान हो चुकी है, लेकिन दुकान का सत्यापन नहीं होने से राशन वितरण नहीं किया जा रहा है। गोदाम में 17 क्विंटल 46 किलो चावल, 11 क्विंटल 71 किलो गेहूं तथा अंत्योदय कार्डधारकों का डेढ़ क्विंटल चावल, एक क्विंटल 12 किलो गेहूं स्टॉक में है।
वहीं, मोहल्ला राजेंद्र नगर के कोटेदार सतीश कुमार ने बताया कि दोपहर दो बजे तक एकमात्र कार्डधारक रेखा ही राशन लेने आई थीं। जिन्हें चार यूनिट के सापेक्ष आठ किलो गेहूं व 12 किलो चावल दिया गया है। वजीरगंज के चंदहा स्थित उचित दर की दुकान पर मौजूद कोटेदार उर्मिला देवी ने बताया कि सुबह छह बजे से पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन का वितरण प्रारंभ किया गया जो दो बजे तक चला। 50 पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन वितरण किया गया। कोई लाभार्थी शेष नहीं होने पर वितरण बंद किया गया। अंत्योदय कार्ड धारकों की ई-पॉश मशीन दोपहर 12.35 के बाद चली। तब तक मशीन स्टॉक अनुपलब्ध बताती रही।
विज्ञापन
जिला आपूर्ति अधिकारी कृष्ण गोपाल पांडेय का कहना है कि राशन वितरण शुरू करा दिया गया है। कुछ स्थानों से मशीन नहीं चलने की शिकायत मिली थी। हालांकि, बाद में मशीन चालू हो गई।