फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Krishna Janmashtami is the boom

कृष्ण जन्माष्टमी की रही धूम

Mon, 07 Sep 2015 12:11 AM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिले में शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कहीं झांकियां सजी थीं तो रासलीलाएं व भजन होता रहा। शनिवार की रात जैसे ही 12 बजे, घंटे घड़ियाल घनघना उठे और बधाईयां बजने लगीं। लोगों ने प्रसाद बांटे और एक दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दी। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह से ही जिले के सभी गांवों, कस्बों, चौराहों पर शहरों में जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़ी झांकियां सजकर तैयार की गईं थीं। दोपहर में संपूर्णानंद टाउन हाल में आयोजित शिक्षक दिवस भी भगवान कृष्ण की भक्ति से सराबोर रहा।
विज्ञापन


यहां शिक्षिकाओं ने भगवान श्री कृष्ण से जीवन से जुड़ी कई झांकियां प्रस्तुत कीं। शहर में कई स्थानों पर राम चरित मानस के पाठ का आयोजन भी किया गया। नगर के स्टेशन रोड स्थित लोहिया धर्मशाला में राधा कृष्ण मंदिर में सर्वराकार विपिन लोहिया की अगुवाई में भव्य झांकी सजाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा स्टेशन रोड पर कई अन्य स्थानों पर झांकियां सज हुई थीं जहां देर रात भक्त दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे। रात को जैसे ही 12 बजे घंटे मंदिरों के घंटे व घड़ियाल घनघना उठे। बधाइयां बजने लगीं।
 
महिला श्रद्धालुओं ने सोहर गीत गाए और प्रसाद बांटे गए। पीएसी व पुलिस लाइन में आकर्षक सजाई गई थीं जहां देर रात तक श्रद्धालु जुटे रहे और भगवान के विभिन्न रूपों का दर्शन किया। पुलिस लाइन में आयोजित लोक गायकों ने शमा बांधी।

इस दौरान राज्यमंत्री विनोदकुमार उर्फ पंडित सिंह, जिलाधिकारी अजयकुमार उपाध्याय, एसपी आरपीएस यादव कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। पीपल तिराहे पर भूपेंद्र आर्य सहित अन्य व्यापारी नेताओं की अगुवाई में भगवान श्री कृष्ण की भव्य सजीव झांकी सजाई गई थी।

टेढ़ी नदी के किनारे स्थित बाबा परमहंस दास के आश्रम पर झांकी सजाई गई। मसकनवा के स्वामीनरायन छपिया मंदिर में भगवान जन्म होने के बाद संतों ने आरती उतारी। इसी तरह जिले के धानेपुर सहित सभी थानों में अन्य कई स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई गई।

जन्माष्टमी के मौके पर करनैलगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जन्मोत्सव की धूम रही। जगह-जगह मंदिरो में घंटा-घरियार व शंख की आवाजें गूंजी। रात के बारह बजते ही गोले-पटाखों की गूंज सुनाई दी।

महिलाऐं मंदिरों में सोहर गाने लगीं वहीं भक्ति संगीत से पूरा नगर गुंजायमान हो गया। शनिवार शाम को नगर में श्री कृष्ण जन्म के पूर्व एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

यह शोभायात्रा नगर के हलवाई समाज श्री राधा कृष्ण मंदिर से निकाली गई जो चौक घंटाघर होते हुए गाडीबाजार, गांधीनगर, स्टेशन रोड होते हुए चौक बाजार स्थित आदि शक्ति मां भवानी मंदिर पहुंची जहां शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।


संतोषी माता मंदिर, बाबा हरीदास राम जानकी मंदिर, गायत्री मंदिर, सहित तमाम स्थानों पर भव्य झांकी सजाई गई थी। रात्रि करीब एक बजे तक पूजन आरती व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed