{"_id":"88c374bc64ab6e6e5d5c57e048c3c74c","slug":"krishna-birthday-celebrated-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले भर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। जगह-जगह झांकियां सजाई गई और शनिवार की मध्यरात्रि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भी कराया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्रत रहकर लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना भी की।
मंदिरों व थानों में सजाई गई झांकियों को देखने के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। मध्यरात्रि 12 बजे जन्म होने पर ‘नंद को आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...’ व अन्य बधाई गीत गाए गए और प्रसाद का वितरण किया गया।
कंस के कारागार में देवकी नंदन श्रीकृष्ण का जन्म होने के कारण थानों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की परंपरा बहुत दिनों से चली आ रही है। इसी परंपरा के अनुसार इस बार भी पुलिस लाइन के साथ-साथ जिले के अन्य थानों में भी जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
बलरामपुर देहात कोतवाली में कृष्ण जन्मोत्सव मनाने के साथ-साथ देर रात तक भजन कीर्तन का कार्यक्रम भी हुआ। नगर के झारखंडी मंदिर स्थित श्रीराधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से संबंधित झांकी सजाई गई और कृष्ण लीला का बखान किया गया।
12 बजे भगवान का जन्म होने के बाद मंगल गीत का गायन हुआ और प्रसाद का वितरण किया गया। भगवतीगंज स्थित रामजानकी मंदिर ठाकुर द्वारा में भी कृष्ण जन्मोत्सव पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।
इसी तरह राधाकृष्ण मंदिर उतरौला रोड, लक्ष्मीनरायन मंदिर भगवतीगंज, लक्ष्मीनरायन मंदिर गुड़ मंडी, रोडवेज स्थित राधाकृष्ण मंदिर तथा सिविल लाइंस, पहलवारा एवं तुलसीपार्क आदि स्थानों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर झांकी सजाई गई और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।
मंदिर व थानों के अलावा घरों में भी श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई गई। महिलाओं व बच्चों ने व्रत रहने के बावजूद भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाने में काफी उत्साह दिखाया। भगवान का जन्म होने के बाद विधि विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की गई और प्रसाद भी बांटा गया।