{"_id":"6213d7de162c8c4ed351b320","slug":"kovid-help-desk-will-be-built-at-1661-polling-stations-gonda-news-lko618854788","type":"story","status":"publish","title_hn":"1661 मतदेय केंद्रों पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1661 मतदेय केंद्रों पर बनेगी कोविड हेल्प डेस्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में पांचवें चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान कोविड प्रोटोकॉल संबंधी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग जिले भर में 1661 मतदान केंद्रों पर कोविड हेल्प डेस्क बनाएगा। हेल्प डेस्क पर स्वास्थ्य कर्मी हैंड सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर के साथ मौजूद रहेंगे।
बूथों पर मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं की स्क्रीनिंग कर तापमान की जांच करने के साथ हाथों को सैनिटाइज कराएंगे। वहीं मतदाताओं व मतदान कर्मियों के प्रयोग के लिए मास्क, हैंड ग्लब्स व पीपीई किट आदि को सुरक्षित निस्तारित करने के लिए डंपिंग गड्ढा बनाया जाएगा।
कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार जिले में काफी हद तक कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार टीकाकरण को बढ़ावा देते हुए छूटे लोगों को टीके की डोज व जिनकी दूसरी डोज की समयावधि पूरी हो गई है उन्हें भी डोज लेने के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले में विधानसभा चुनाव पांचवें चरण में 27 फरवरी को संपन्न होना है। जिला प्रशासन के दिशा-निर्देश पर विभाग की ओर से बूथों पर बनाए जाने वाले कोविड हेल्प डेस्क पर प्रति टीम में दो कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
एसीएमओ डॉ. जयगोविंद ने बताया कि चुनाव में कोरोना से बचाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले जरूरत की दवाओं के पैकेट भी उपलब्ध कराए जाएंगे जिनकी पैकिंग करा ली गई है। उन्होंने बताया कि हेल्प डेस्क सुनिश्चित करेगा कि सभी मतदाता कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाकर मतदान करें। चुनाव में लगने वाले कर्मियों का कोविड टीके के प्रति संपूर्ण प्रतिरक्षण करवाया जा रहा है।
विधानसभा चुनाव से पूर्व पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से लेकर मतदान होने तक 108 के 39 एंबुलेंस अलर्ट पर रहेंगी। ये अपने क्षेत्र में कार्य करते रहेंगी। आपातकालीन स्थिति में एंबुलेंस को तत्काल उपलब्ध होने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है।।
पोलिंग पार्टियों के रवाना होने से पहले स्वास्थ्य विभाग सभी को दवा किट उपलब्ध कराएगा। 2458 मतदेय स्थल को लेकर 2458 दवा किट बनवाई गई हैं। इस किट में उल्टी, दस्त, दर्द, बुखार आदि की दवाएं मौजूद हैं। कर्मी जरूरत पर इनका इस्तेमाल कर सकेंगे।
सीएमओ डॉ. आरएस चौधरी ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। जिले में 1661 कोविड हेल्प डेस्क बनाए जाएंगे। हैंड सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर से कर्मी लैस रहेंगे। एंबुलेंस को अलर्ट पर रहने का निर्देश है। केंद्रों पर टीकाकरण की भी व्यवस्था की गई है। पोलिंग पार्टियों को रवाना होने से पहले इमरजेंसी दवा किट भी उपलब्ध कराई जाएगी।