{"_id":"66d0bc0c713f2ca5d20230c0","slug":"knife-attack-over-children-dispute-two-women-injured-gonda-news-c-100-1-slko1029-122686-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बच्चों के विवाद में चाकू से हमला, दो महिलाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बच्चों के विवाद में चाकू से हमला, दो महिलाएं जख्मी
Thu, 29 Aug 2024 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 29 Aug 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नए पुरवा खरथरी में मारपीट के दौरान एक पक्ष ने चाकू से हमला कर दिया। इससे दो महिलाएं चाकू लगने से घायल हो गईं। एक महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया है।
खरथरी नए पुरवा में रहने वाली हसीना बानो ने बालपुर चौकी में तहरीर देकर बताया कि बुधवार शाम बच्चों के बीच विवाद हुआ था। उसी को लेकर बृहस्पतिवार को पड़ोसी गुरुहू, फूलन, सोखा, सबीना पुत्री गुरुहु ने लाठी डंडा व चाकू लेकर दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट शुरू कर दी। परवेज जहां (35) व रुबीना (30) पर चाकू से वार कर दिया। परवेज पेट में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। वहीं, रुबीना के हाथ में चाकू लगा है, जिनका इलाज बालपुर के निजी अस्पताल में चल रहा है। हसीना (25) तथा बानो (55) को मामूली चोट आईं हैं।
मालूम हो कि बालपुर चौकी प्रभारी रहे आलोक कुमार राय को लाइन हाजिर कर दिया गया लेकिन अब तक किसी की तैनाती नहीं हुई है। इस वजह से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि शिकायत मिली है, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।