फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kirti Vardhan is the owner of six expensive vehicles including glider and BMW

Gonda News: ग्लाइडर और बीएमडब्ल्यू समेत छह महंगी गाड़ियों के मालिक हैं कीर्तिवर्धन

Tue, 30 Apr 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Kirti Vardhan is the owner of six expensive vehicles including glider and BMW
पैराग्लाइडर पर सवार सांसद कीर्तिवर्धन सिंह। स्रोत: सोशल मीडिया
गोंडा। संसदीय सीट गोंडा से भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह पॉवर्ड हंग ग्लाइडर और बीएमडब्ल्यू समेत छह महंगी गाड़ियों के मालिक हैं। उनके पास लाइसेंसी पिस्टल व राइफल भी है। लखनऊ विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय से परास्नातक कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ छपिया व मनकापुर थाने में तीन मुकदमे भी दर्ज हैं। गत पांच साल में उनकी आय घटी है।
विज्ञापन

मनकापुर कोट निवासी कुंवर आनंद सिंह के बेटे व भाजपा से सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने पत्नी मधुश्री सिंह और बेटे जयवर्धन सिंह की भी संपत्ति का ब्योरा नामांकन के समय जिला निर्वाचन अधिकारी को शपथ पत्र में दिया है। जिसके अनुसार उनके पास 18.48 लाख का ग्लाइडर, 35 लाख की महिंद्रा एंड महिंद्रा अल्टोरस और 55 लाख रुपये की बीएमडब्ल्यू, एसयूवी समेत छह महंगी गाड़ियां हैं। जहां कीर्तिवर्धन सिंह के पास 7.30 लाख रुपये का 100 ग्राम सोना हैै। वहीं पत्नी के पास 1.46 करोड़ रुपये के दो किलो सोने के गहने हैं।
विज्ञापन

कीर्तिवर्धन के पास पिस्टल व राइफल है तो पत्नी के नाम पर डबल बैरल गन व एक राइफल है। कीर्तिवर्धन के पास 3.33 करोड़ और पत्नी के नाम 5.01 करोड़ रुपये की चल संपत्ति है। कीर्तिवर्धन के पास 2.80 करोड़ रुपये और मधुश्री के पास 63.99 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 3.30 करोड़ की अचल संपत्ति कुटुंबजनों के पास भी है। भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह के खिलाफ छपिया और मनकापुर में कुल तीन मुकदमे दर्ज हैं। किसी मामले में दोषसिद्ध नहीं हुए हैं। कीर्तिवर्धन सिंह ने 1988 में लखनऊ विश्वविद्यालय से जियोलॉजी विषय में परास्नातक की डिग्री हासिल की है। वह भाजपा के टिकट पर तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कीर्तिवर्धन सिंह के पास 2.10, पत्नी के पास 1.50, उनके पिता आनंद सिंह के पास 1.40 लाख और बेटे के पास 50 हजार रुपये नकदी है। कीर्तिवर्धन के कुल 12 बैंक खाते हैं। उनकी पत्नी चार बैंक अकाउंट चलाती हैं। इसी तरह से पिता के पास दो व बेटे के पास एक बैंक अकाउंट है। उन्होंने कृषि व राजनीति से आय का पूरा ब्योरा दिया है। कीर्तिवर्धन ने एलआईसी समेत अन्य कंपनियों की पॉलिसी ले रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article