फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kin of the deceased will soon receive financial assistance

Gonda News: मृतकों के परिजनों को जल्द मिलेगी आर्थिक सहायता

Sat, 13 Jun 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kin of the deceased will soon receive financial assistance
करनैलगंज। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों के परिजनों को जल्द ही सरकारी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने आवश्यक अभिलेखों का संकलन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम नेहा मिश्रा ने बताया कि सहायता राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी। इसके लिए पीड़ित परिवारों को बैंक खाते खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ परिवार आर्थिक कठिनाई में हैं, जहां दो-दो सदस्यों की मृत्यु हुई है और आजीविका का कोई स्थायी साधन नहीं है। ऐसे परिवारों की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए खतौनियों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मृत्यु प्रमाणपत्र, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, पुलिस रिपोर्ट, आधार कार्ड सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि तरहटा निवासी संजय कुमार तिवारी तथा भालियन पुरवा निवासी हसन मोहम्मद, शाकिर अली, गुलशन और अंशुमान के आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा योजना के तहत आर्थिक सहायता दिलाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवारों से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
करनैलगंज/गोंडा। भालियनपुरवा के निकट हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों के परिजनों से शनिवार को कांग्रेस नेताओं ने मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस के प्रदेश सचिव त्रिलोकीनाथ तिवारी तथा जिलाध्यक्ष राम प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से मृतकों के आश्रितों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में जिला मीडिया प्रभारी शिवकुमार दुबे, प्रमोद मिश्र, तौवाज खान, राम सिंह, राजेश सिंह, इफ्तिखार अंसारी, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed