फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kidnapped child from Gonda found in Fakharpur, Bahraich

Gonda News: बहराइच के फखरपुर में मिला गोंडा से अगवा बालक

Tue, 16 Jul 2024 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 16 Jul 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped child from Gonda found in Fakharpur, Bahraich

विज्ञापन



गोंडा। तरबगंज के चौबेपुर लालापुरवा से अगवा बालक बहराइच के फखरपुर में मिला। तीन दिन पूर्व मायके में घर के बाहर सोते समय पत्नी से तीन साल का बेटा छीनकर पति भाग गया था। मामले में पत्नी ने पति के खिलाफ अपहरण समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने अपहृत बेटे को आरोपी पति के घर से बरामद किया। पुलिस ने बालक को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। समिति ने बालक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। आरोपी पति के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।




तरबगंज के चौबेपुर लालापुरवा निवासी पूजा ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी पहली शादी वर्ष 2019 में लखीमपुर खीरी के धौरहरा लौकाही गांव निवासी संतोष से हुई थी। जिससे बेटा रोहन (03) है। पति से अनबन होने के बाद वह उसे छोड़कर मायके में रहने लगी। इसके बाद उसने वर्ष 2021 में बहराइच के रमवापुर हड़वा फखरपुर निवासी अखिलेश से दूसरी शादी कर ली। दूसरे पति से भी उसकी एक साल की बेटी है। भरण पोषण न कर पाने के कारण वह दूसरे पति को भी छोड़कर बच्चों के साथ मायके में रहने लगी। बताया कि गुजारा भत्ते के लिए न्यायालय में वाद भी दायर कर रखा है। मुकदमा वापस लेने के लिए पति अखिलेश आए दिन उसे धमकी देता है। पूजा के मुताबिक शनिवार रात करीब एक बजे जब वह दरवाजे पर बच्चों के साथ सो रही थी। तभी अखिलेश आ धमका और उसके बेटे रोहन अगवा कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि पूजा की तहरीर पर आरोपी अखिलेश के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई। बताया कि पूजा के बेटे रोहन को आरोपी पति अखिलेश के फखरपुर बहराइच स्थित घर से तलाश लिया गया। बाल कल्याण समिति ने बालक को उसकी मां के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed