फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Khatu Shyam Festival celebrated with great pomp

Gonda News: धूमधाम से मनाया गया खाटू श्याम महोत्सव

Fri, 07 Nov 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 07 Nov 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Khatu Shyam Festival celebrated with great pomp
माधोपुर। देवापसिया के चूंटीपुर चौराहे पर बृहस्पतिवार शाम आयोजित प्रथम श्री खाटू श्याम महोत्सव में कलाकारों के भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। हम लाडले खाटू वाले सेवा समिति देवापसिया द्वारा आयोजित इस कार्यक्रमों में आसपास के गांवों समेत जिलेभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और बाबा श्याम के जयकारों से हुआ। इसके बाद भव्य संकीर्तन और भजन संध्या देर रात तक चलती रही। श्री श्याम म्यूजिकल ग्रुप गोंडा और जेएसजी म्यूजिकल बैंड कानपुर के कलाकारों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायक पंकज निगम (गोंडा), माही पोरवाल (नानपारा), प्रभात निगम (बहराइच) और अनुष्का सनातनी ने ‘मेरा दरबार सजा है खाटू में’, ‘श्याम तेरे भक्तों पे करम बना रहे’ और ‘आओ श्याम प्यारे आओ’ जैसे भजनों पर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। अखंड ज्योति, आकर्षक शृंगार, छप्पन भोग और झांकी कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे। देर रात तक भंडारे का आयोजन चलता रहा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह, विधायक बावन सिंह, भवानीभीख शुक्ल, सुनील कुमार सिंह, महादेव प्रसाद गुप्ता, दीपक गुप्त, श्रीपाल, मुरारी, बिंदेश्वरी प्रसाद, अनिल शुक्ल, रोमल गुप्ता आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed