फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kazidevar CHC is running on the confidence of the pharmacist

बिना डाक्टर के संचालित काजीदेवर सीएचसी

Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kazidevar CHC is running on the confidence of the pharmacist
मोतीगंज (गोंडा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र काजीदेवर में इस समय किसी भी एमबीबीएस डॉक्टर की तैनाती न होने से क्षेत्र के 25 हजार लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर में तैनात रहे प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार बीते 6 जून को पीजी करने के लिए गोरखपुर चले गए। तब से यहां पर स्थाई रूप से किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

विकास खंड झंझरी अन्तर्गत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काजीदेवर में इन दिनों अव्यवस्था ही नजर आएगी। न तो किसी भी कर्मचारी का आने का समय है और न ही जाने का। दवा वितरण कक्ष में मौजूद फार्मासिस्ट आनंद सिंह ने बताया कि यहां पर इस समय फार्मासिस्ट के सहारे ही अस्पताल किसी तरह से संचालित किया जा रहा है। वहीं रात्रि में भी दूसरे फार्मासिस्ट वीरेन्द्र पांडेय व सूर्य प्रताप देखते हैं। शुक्रवार को क्षेत्र के बहादीपुर निवासी हरिपाल सिंह बुखार व फाइलेरिया से पीड़ित थे लेकिन चिकित्सक न होने के कारण मायूस होकर लौट गए। सीहांगाव निवासी वृजराज मिश्र ने बताया कि अस्पताल में अक्सर यहां पर डॉक्टर गायब रहते हैं। मात्र एक महिला चिकित्सक रेहाना के सहारे पूरे अस्पताल की ओपीडी की व्यवस्था है। वहीं इस संबंध में संबद्ध किए गए डॉक्टर संत प्रताप वर्मा से जब दूरभाष पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनकी तैनाती हलधरमऊ में हैं। हमारी हाजिरी यहीं लगती है। हम केवल काजीदेवर का वित्तीय प्रभार देखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed