{"_id":"672907c4120209e2860965c1","slug":"katra-baazaar-inspector-removed-for-negligence-gonda-news-c-100-1-gon1003-126601-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: लापरवाही पर हटाए गए कटरा बाजार इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: लापरवाही पर हटाए गए कटरा बाजार इंस्पेक्टर
Mon, 04 Nov 2024 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 04 Nov 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। कटरा बाजार के सेल्हरी कुशहा गांव में युवती का शव मिलने के मामले में लापरवाही पर एसपी विनीत जायसवाल ने सोमवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्त को लाइन हाजिर कर दिया।
गत छह अक्तूबर को सेल्हरी कुशहा में गन्ने के खेत में एक युवती का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। डबल बोरे में पैक करके शव फेंका गया था। इतनी बड़ी वारदात के बावजूद कटरा बाजार इंस्पेक्टर ने 22 दिन तक रिपोर्ट ही नहीं दर्ज की। हत्यारों का सुराग तो दूर वह मृतका की शिनाख्त तक नहीं करा सके। बिना एफआईआर दर्ज किए ही प्रभारी निरीक्षक छानबीन के दावे करते रहे। महिला अपराध से जुड़े इस गंभीर मामले को लेकर ‘अमर उजाला“ ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि गंभीर प्रकरण के बावजूद कोई सार्थक प्रयास नहीं करने पर कटरा बाजार के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार गुप्ता को लाइन हाजिर किया गया है।