{"_id":"61e9a11d9ba46212276f5546","slug":"kasturba-school-found-closed-honorarium-of-entire-staff-stopped-gonda-news-lko6143473145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा स्कूल बंद मिला, पूरे स्टाफ का रोका मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा स्कूल बंद मिला, पूरे स्टाफ का रोका मानदेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रताप सिंह ने आधा दर्जन स्कूलों का गुरुवार को निरीक्षण किया। उन्होंने कई शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की है, और दो शिक्षामित्रों को हटाने के लिए प्रस्ताव मांगा है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षामित्र तो दो साल से स्कूल नहीं आ रही हैं।
बीएसए ने कस्तूरबा गांधी आवासीय स्कूल तरबगंज बंद मिलने से पूरे स्टाफ का मानदेय रोक दिया है। स्पष्टीकरण मांगा है। प्राइमरी स्कूल पंडितपुरवा में शिक्षिका गरिमा त्रिपाठी के गैर हाजिर होने पर वेतन रोका है। उच्च प्राथमिक विद्यालय तिवारी बाजार बंद मिला, पूरे स्टाफ का वेतन रोककर स्पष्टीकरण मांगा है।
प्राथमिक विद्यालय तिवारीपुर भी बंद मिला। कंपोजिट स्कूल घासीराम में शिक्षामित्र अजय कुमार शुक्ल, अशोक यादव, ममता सिंह गैर हाजिर रहीं। प्राथमिक स्कूल, जमथा में शिक्षामित्र रंजीता सिंह व प्रभा पाठक 18 जनवरी से स्कूल नहीं आ रही हैं। वहीं आशा शुक्ला अगस्त से और कृष्ण कुमार शुक्ल दो साल से ही स्कूल नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने दो साल से स्कूल नहीं आ रहे शिक्षामित्र को हटाने का प्रस्ताव मांगा है। सीएचसी में 30 शिक्षकों की ड्यूटी थी, जिसमें 24 शिक्षक मिले। छह शिक्षक नहीं आए थे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।