फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Karanbhooshans's car had hit his mother at the door

Gonda News: करण के काफिले की गाड़ी ने दरवाजे पर मां को मारी थी टक्कर

Fri, 31 May 2024 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 31 May 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Karanbhooshans's car had hit his mother at the door
एक निजी अस्पताल में भर्ती सीता देवी। स्रोत: सोशल मीडिया
भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी से जख्मी सीता के बेटे ने कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन



गोंडा मेडिकल कॉलेज से रेफर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज, हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी


करनैलगंज (गोंडा)। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे और भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। उनके काफिले की गाड़ी की टक्कर से मारे गए निंदूरा गांव के दो युवकों का मामला ठंडा भी नहीं हुआ था, कि शुक्रवार को उसी दुर्घटना में जख्मी महिला के बेटे ने भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसकी मां को दरवाजे पर काफिले की गाड़ी ने टक्कर मारी थी। जिससे वह जख्मी हुई हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी करणभूषण का बयान इसे परे है। करण ने कहा था कि महिला मृत युवकों की बाइक से टकराने से जख्मी हुई है।
बीते बुधवार को भाजपा प्रत्याशी व सांसद बृजभूषण के बेटे अपने काफिले के साथ करनैलगंज से बहराइच की ओर जा रहे थे। हुजूरपुर रेलवे क्राॅसिंग से आए उनके काफिले की एक कार अनियंत्रित होकर दो युवकों को कुचलते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक महिला सीतादेवी भी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। युवकों की मौत के बाद से ही मामला काफी गरमाया हुआ है। मामले की एफआईआर मारे गए युवकों की मां चंदा बेगम ने कोतवाली में दर्ज कराई थी। इधर गंभीर रूप से जख्मी महिला का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। अभी तक दर्ज एफआईआर में जख्मी महिला सीता देवी का नाम नहीं आया था। अपनी सफाई में भाजपा प्रत्याशी करण भूषण ने मीडिया में बयान दिया कि सड़क पार कर रही महिला सीता देवी हादसे में मारे गए दोनों युवकों की बाइक से टकराई थी, जिससे यह दुर्घटना घटी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सीता देवी के बेटे दिनेश मिश्रा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी माता सीता देवी को घर के दरवाजे पर काफिले की गाड़ी ने टक्कर मारी थी। दिनेश ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि करनैलगंज की ओर से फारच्यूनर कार यूपी-32 एचडब्ल्यू 1800 तेज रफ्तार से आकर उनकी माता को टक्कर मार दी। उक्त फारच्यूनर कार भाजपा प्रत्याशी करणभूषण के काफिले की है। जिससे मेरी मां गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे लोगों के सहयोग से करनैलगंज सीएचसी लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार को उन्हें निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सीता देवी के बेटे ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि उन्हें तहरीर नहीं मिली है। जबकि सीता देवी के बेटे दिनेश मिश्रा का कहना है कि कोतवाल निर्भय नारायण सिंह को उन्होंने खुद तहरीर दी है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed