फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Kaiserganj: Two SP leaders bought nomination papers

कैसरगंज : दो सपा नेताओं ने खरीदा नामांकन पत्र

Tue, 30 Apr 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 30 Apr 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Kaiserganj: Two SP leaders bought nomination papers
गोंडा। कैसरगंज संसदीय सीट से चुनाव में प्रत्याशी उतराने के लिए किसी पार्टी ने भले ही अपने स्तर से कोई पहल नहीं की लेकिन सपा व बसपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए दो लोगों ने पर्चा खरीद लिया है। इनमें कटरा बाजार से पूर्व सपा विधायक बैजनाथ दूबे और बसपा से किस्मत आजमा चुके सपा नेता विनोद शुक्ल शामिल हैं।
विज्ञापन

कैसरगंज सीट से प्रत्याशी को लेकर जहां दिनभर लोग एक-दूसरे से चर्चा करते रहे। वहीं, सोमवार देर शाम तक किसी पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले। ऐसे में सपा-बसपा और निर्दल चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा है। कटरा बाजार से सपा के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने पर्चा खरीदा है। वह करनैलगंज के परसामहेशी के रहने वाले हैं। वहीं, कटरा बाजार से विधानसभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा चुके सपा नेता विनोद कुमार शुक्ल ने भी सपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर पर्चा खरीदा है। पिछले दिनों सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से उन्होंने मुलाकात भी की थी। विनोद करनैलगंज के बरूईगोंदहा के रहने वाले हैं। माना जा रहा है कि सपा इन्हीं दोनों में किसी एक को कैसरगंज से प्रत्याशी बना सकती है। इसके अलावा कैसरगंज से बसपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर नरेंद्र पांडेय ने पर्चा खरीदा है। मूल रूप से बहराइच के पयागपुर के रहने वाले नरेंद्र लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं।
विज्ञापन

गोंडा लोकसभा सीट के लिए कुंदरखी मोतीगंज निवासी सौरभ ने बसपा से पर्चा खरीदा है। इसके अलावा तरहर माझा निवासी कन्हैयालाल ने गोंडा लोकसभा सीट से निर्दल लड़ने के लिए एक सेट फाॅर्म लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोंडा संसदीय सीट से राष्ट्रवादी पार्टी ऑफ इंडिया की तरफ से लक्ष्मपुर तरबगंज निवासी विनीता कौशल ने पर्चा खरीदा है। कैसरगंज से सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी से चुनाव लड़ने के लिए विनोद कुमार पटेल ने पर्चा खरीदा। बहराइच निवासी मो. साजिद सिद्दीकी ने निर्दल लड़ने के लिए एक सेट फाॅर्म खरीदा है। इसी तरह से मो. नवी अहमद ने भी कैसरगंज से निर्दल प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा है। डीएम व एडीएम न्यायालय पर सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र खरीदने की प्रक्रिया चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed