फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jhulelal Festival concludes with a procession

Gonda News: शोभायात्रा के साथ झूलेलाल महोत्सव का समापन

Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Aug 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Jhulelal Festival concludes with a procession
झूलेलाल धर्मशाला में भजन गातीं महिलाएं। स्रोत: सोशल मीडिया 
गोंडा। 10 दिनों से चल रहे झूलेलाल महोत्सव का समापन रविवार को शोभायात्रा के साथ हुआ। शोभायात्रा मालवीयनगर स्थित झूलेलाल धर्मशाला से विभिन्न मार्गों से होते हुए देर शाम करनैलगंज स्थित सरयू तट पर पहुंची। वहां प्रतिमा का विसर्जन किया गया। श्रद्धालु भजनों पर भाव विभोर होकर झूमते और नृत्य करते नजर आए।
विज्ञापन

सिंधी समाज के प्रवक्ता किशन राजपाल ने बताया कि अंतिम दिन सबसे पहले भगवान झूलेलाल की आरती उतारी गई। इसके बाद लाल साईं का पंजड़ा गाकर उनकी स्तुति की गई। भगवान झूलेलाल के भजनों का दौर शुरू हुआ। भक्ति गीतों पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और पूरा परिसर भक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने ‘आयो लाल, झूलेलाल’ के जयकारे लगाए। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने पल्लव पाकर अरदास की। इस अवसर पर सिंधी समाज के मुखिया जयरामदास लधवानी, राजकुमार ठक्कुर, अनिल कलानी, मथुरादास लधानी, जगदीश रायतानी, दिनेश कुमार ठक्कुर, कैलाश रायतानी, राजेश रायचंदानी, मुकेश धनकानी, ओमी ठक्कुर, उमेश, विजय, मोहन कृपलानी, केशव, रवि ठक्कुर, नीरज तलरेजा, पूरन खत्री, मनोहर बलेचा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed