फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   jhanjhri and rupyidih became the overall champion

झंझरी व रुपईडीह बने ओवर आल चैंपियन

Mon, 08 Feb 2016 11:34 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
jhanjhri and rupyidih became the overall champion
पीएसी लाइंस परेड ग्राउंड में सोमवार को दो दिवसीय 41वीं परिषदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हो गया। मुख्य अतिथि एसपी प्रदीप कुमार यादव ने अव्वल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। दो दिनी इस खेल प्रतियोगिता में झंझरी व रुपईडीह ब्लॉक ओवर आल चैंपियन रहे, जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में इटियाथोक के पंकज कुमार, नवाबगंज की स्वाति, बेलसर में बृजेश कुमार व नवाबगंज की आरती पाल चैंपियन रहे।
विज्ञापन


बीएसए डॉ. फतेह बहादुर सिंह के निर्देशन में हुई जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बालक संवर्ग पूर्व माध्यमिक में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पंकज कुमार, रोहित मिश्र व विनोद कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


200 मीटर दौड़ में पंकज कुमार प्रथम, शत्रुघभन मौर्य द्वितीय व हितेश गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में हितेश गुप्ता पहले, तस्लीम दूसरे व रोहित मिश्रा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


600 मीटर दौड़ में हितेश गुप्ता, शत्रुघभन मौर्य व विकास क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में पंकज कुमार, विकास व अरविंद, गोला फेंक में नंदलाल, सलमान व रोहित, चक्का फेंक में मोहित, जाबिर व महेश क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। खो-खो में मनकापुर प्रथम व तरबगंज द्वितीय, कबड्डी में रुपईडीह प्रथम व वजीरगंज द्वितीय स्थान पर रहा।

कुश्ती प्रतियोगिता में 27-32 किलोग्राम भार वर्ग में विवेक कुमार प्रथम व सत्यम शुक्ल द्वितीय स्थान पर रहे। 32-35 किलोग्राम भार वर्ग में हरिकिशन प्रथम व शुभम कुमार द्वितीय रहे।

35-38 किलोग्राम भार वर्ग में  धीरेंद्र कुमार प्रथम व प्रियांशु द्वितीय, 38-41 किलोग्राम भार वर्ग में कृष्ण कुमार प्रथम व अंकित द्वितीय, 41 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग में आशीष कुमार प्रथम व महेंद्र प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
जूनियर बालिका संवर्ग में 100 मीटर दौड़ में रेखा, आरती व काजल, 200 मीटर दौड़ में स्वाती मिश्रा, रेखा वर्मा व अंजली, 400 मीटर दौड़ में स्वाती मिश्रा, कोमल व प्रियंका तथा 600 मीटर दौड़ में स्वाति मिश्रा, रेखा व आरती शर्मा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

लंबी कूद में संगीता वर्मा, अनामिका यादव व आरती शर्मा, गोला फेंक में आरती, भारती शर्मा व नानमुन्नी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं।

खो-खो में मनकापुर, कबड्डी में मुजेहना, वॉलीबाल में मनकापुर, हैंडबाल में झंझरी व अंत्याक्षरी में झंझरी विजेता रहा। प्राथमिक स्तर पर 50 मीटर दौड़ में बृजेश कुमार, नीरज सिंह व सूरज सिंह, 100 मीटर दौड़ में मनोज मौर्या, राजकुमार व मोहम्मद एजाज, लंबी कूद में सुरेंद्र, दुर्गा प्रसाद व सुनील यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।


बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में रोली द्विवेदी, सोनू यादव, सुमन यादव, 100 मीटर दौड़ में आरती पाल, रोली द्विवेदी व सुमन यादव तथा लंबी कूद में सोनू यादव, कालिंदी व अंशिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed