{"_id":"6ae4dac6788cac10ec063a77","slug":"jewellery-worth-25-lakh-stolen-from-a-house-where-a-wedding-was-taking-place-gonda-news-c-100-1-slko1026-169029-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शादी वाले घर से 25 लाख के गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शादी वाले घर से 25 लाख के गहने चोरी
Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक। रैगांव में भांजे की शादी में मुंबई से आई महिला के बैग से 20 हजार रुपये नकदी और जेवर चोरी हो गए। महिला की बेटी और दुल्हन के गहने भी चोरी हुए हैं। चोरी हुए गहने करीब 25 लाख रुपये के बताए गए हैं। महिला के ससुर की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
नौरंग पुरवा रानीपुर निवासी मोहम्मद रजा ने बताया कि उनकी बहू शहीदुन अपनी बेटी नाइमा के साथ मंगलवार को मुंबई से भांजे रहमतुल्लाह की शादी में रैगांव गई थीं। उन्होंने अपना बैग भांजे के घर की पहली मंजिल पर बने कमरे में रखा था। इसी कमरे में दुल्हन नाजमा के जेवर का बैग भी रखा था।
बुधवार को शहीदुन सामान निकालने कमरे में पहुंचीं तो बैग से 20 हजार रुपये नकदी, सोने के कंगन, हार और चार अंगूठियां गायब थीं। नाइमा का सोने का हार, झाले, चार कंगन, सहरा, तीन अंगूठियां और चांदी की पायल भी चोरी हो गई। दुल्हन नाजमा का सोने का हार, अंगूठी और चांदी की पायल भी चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
मोहम्मद रजा के मुताबिक, चोरी हुए जेवर करीब 25 लाख रुपये के हैं। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। सीओ अभिषेक दवाच्या ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है। (संवाद)