फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   JEE Advanced: Ravi Prakash got 213th rank

जेईई एडवांस : रवि प्रकाश को मिली 213वीं रैंक

Mon, 02 Jun 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
JEE Advanced: Ravi Prakash got 213th rank
उमरीबेगमगंज/मसकनवा/इटियाथोक(गोंडा)। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की ओर से जारी जेईई एडवांस परीक्षा परिणाम में जिले के कई विद्यार्थियों ने बाजी मारी है। परिणाम जारी होने पर मेधावियों के परिजनों ने प्रसन्नता जताई है। उमरीबेगमगंज के बरौली निवासी रवि प्रकाश मिश्र ने ऑल इंडिया में 213वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। बरौली निवासी अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि उनके बेटे रवि ने इंटरमीडिएट की पढ़ाई दिल्ली के निजी कॉलेज से पूरी की। रवि ने बताया कि उन्होंने 11वीं के दौरान ही आईआईटी से इंजीनियरिंग करने का सपना देखा था। जो अब पूरा होता नजर आ रहा है। रवि की सफलता पर रज्जन मिश्र, अनु मिश्र, अशोक मिश्र, विनोद मिश्र आदि ने खुशी जताई है। इटियाथोक के दिव्यांशु कसौंधन ने जेईई एडवांस में 13,174 रैंक हासिल की है। साधारण परिवार के दिव्यांशु ने इंटर तक की पढ़ाई जनता इंटर काॅलेज इटियाथोक से की। उनके पिता देवी प्रसाद कसौंधन गांव-गांव में फेरी लगाकर सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचते हैं। मां विजयलक्ष्मी घर का काम संभालती हैं। देवी प्रसाद ने बताया कि उनका सपना है कि बेटा आईआईटी से इंजीनियरिंग करे, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह उसे कोचिंग में नहीं पढ़ा सके। फिर भी कठिन मेहनत व स्वाध्याय के बल पर दिव्यांशु ने सफलता हासिल की। इस पर जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र, संजय द्विवेदी, राजेश गुप्ता व रोहित दूबे ने खुशी जताई है। छपिया के करनपुर निवासी आयुष शुक्ल ने जेईई एडवांस में 12,382वीं रैंक प्राप्त की है। आयुष के पिता उमेश चंद्र शुक्ल बहराइच में उपनिरीक्षक पद पर तैनात हैं। माता कंचन शुक्ला गृहिणी हैं। आयुष ने हाईस्कूल की पढ़ाई बलरामपुर के निजी स्कूल से तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कोटा (राजस्थान) से की है। आयुष ने कोटा में जेईई एडवांस की तैयारी की थी। उनकी सफलता पर रत्नेश त्रिपाठी, विकास त्रिपाठी, सत्यप्रकाश शुक्ल, प्रिंस त्रिपाठी ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed