{"_id":"645a89aa88b8bcc2b4042259","slug":"je-suspended-on-low-revenue-recovery-four-contract-workers-sacked-gonda-news-c-13-1-226020-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कम राजस्व वसूली पर जेई निलंबित, चार संविदाकर्मी बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कम राजस्व वसूली पर जेई निलंबित, चार संविदाकर्मी बर्खास्त
Tue, 09 May 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 09 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बकाया बिजली बिल वसूली में खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर गाज गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के वाणिज्य निदेशक की समीक्षा के बाद एक अवर अभियंता को निलंबित करने के साथ ही चार संविदाकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है।
अधीक्षण अभियंता राम नरेश ने बताया कि निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने सोमवार को राजस्व वसूली की समीक्षा की। जिसमें खराब प्रदर्शन पर भभुंआ विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता संजीव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा चार संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी गई। निदेशक ने उपखंड अधिकारी नरसिंह नारायण भारती व सुभाष चंद्र को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। करनैलगंज के अधिशाषी अभियंता प्रसून त्यागी को 15 दिन में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।
अधीक्षण अभियंता राम नरेश ने बताया कि निदेशक ने अभी करनैलगंज वितरण खंड की समीक्षा की है। इसके बाद गोंडा, मनकापुर व नवाबगंज वितरण खंडों की समीक्षा की जाएगी। इन खंडों में करीब एक दर्जन अधिकारी व कर्मचारियों को सुधार के निर्देश दिए गए हैं।