फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   JCB and five trolleys caught in illegal sand mining

अवैध बालू खनन में जेसीबी व पांच ट्राली पकड़ी सीज

Sun, 17 Jan 2021 09:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 09:47 PM IST
विज्ञापन
JCB and five trolleys caught in illegal sand mining
गोंडा के करनैलगंज में अवैध खनन करते पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्राली व जेसीबी। - फोटो : GONDA
गोंडा। कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र में मिट्टी और बालू खनन का धंधा भी तेजी से पनप रहा है। शनिवार रात चोरी छुपे खनन कर रहे एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को पुलिस ने पकड़ा है।
विज्ञापन

कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी चचरी के अंतर्गत बसेरिया गांव में कई दिनों से खनन की सूचना मिल रही थी। शनिवार रात उपजिलाधिकारी व कोतवाली पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खनन करते हुए एक जेसीबी के साथ मिट्टी और बालू की ढुलाई करने वाले पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को मौके से पकड़ लिया और लाकर कोतवाली में दाखिल कर दिया।
विज्ञापन

सुबह से शाम तक खनन करने वाले लोग कोतवाली में गाड़ियों को छुड़ाने की जुगत में जमे रहे। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ जाने के बाद पुलिस ने पकड़ी गई जेसीबी व ट्रालियों को सीज करने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को वाहनों को सीज करने के आदेश दिए गए हैं। उधर कोतवाल संतोष कुमार सिंह बताते हैं कि अवैध तरीके से खनन होने की सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस बल को मौके पर भेजकर खनन करने वाली जेसीबी व पांच ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा गया है। संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ उप जिलाधिकारी करनैलगंज को इस आशय की सूचना दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed