फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Jayant Chaudhary to address farmers in Murwar Panth

मुरवार पैंठ में किसानों को संबोधित करेंगे जयंत चौधरी

Sat, 06 Feb 2021 01:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Jayant Chaudhary to address farmers in Murwar Panth
गोंडा के गांधी स्मारक पार्क में धरने पर बैठे किसान। - फोटो : GONDA
कस्बे के गांधी स्मारक पार्क में जारी क्रमिक धरने में 9 फरवरी को मुरवार पैंठ में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों की महापंचायत और उसमें जयंत चौधरी के संबोधन पर चर्चा हुई। जिले के सभी मजदूर, किसानों से महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोटी को तिजोरी में कैद नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

धरने में मास्टर केवल सिंह, यशपाल फौजी, रामवीर सिंह, मास्टर उदयवीर सिंह, हरीराज सिंह, रघुवीर महाशय, मोहन सिंह, राकेश नयाबास, टोडर सिंह, बाजीलाल शर्मा, मनोज सिंह, धर्मवीर सिंह, महेश सिंह, सतवीर सिंह, विसंभर सिंह, नेत्रपाल सिंह, करतार सिंह, रूप सिंह, सत्यपाल सिंह, रोशन लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर नौ फरवरी को मुरवार पैंठ मैदान में आयोजित महापंचायत के लिए जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है। गांव बरौला, पाइंदापुर, जसुआ, मुड़िया, पचावरी, सरकोरिया, उत्तमपुर, कुमरपुर, ढांटौली में घूमकर किसान, मजदूरों से महापंचायत में भाग लेने का आह्वान किया गया। टीम में मास्टर केवल सिंह, राकेश चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह, राजकुमार, वीरू चौधरी, अशोक फौजदार मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहलऊ प्रतिनिधि के अनुसार विनोद वरन ने गांवों में संपर्क कर महापंचायत में पहुंचने और जयंत चौधरी के विचारों को सुनने का किसानों से आह्वान किया। उनके साथ गुलजार चौधरी, सतेंद्र, भूरेश कुमार, राकेश कुमार, अजय बौहरे, दुर्गेश बौहरे, भीमसेन, सुशील कुमार, विशाल शर्मा, कालू सिंह, रवेंद्र सिंह, दिगंबर चौधरी आदि मौजूद रहे।
आज हजियापुर डेयरी पर किसान देंगे सांकेतिक धरना
गांव सालपुर के सिद्धपीठ में संयुक्त किसान संघर्ष समिति की ओर से किसानों की पंचायत हुई जिसमें कृषि कानूनों के खिलाफ और किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए शनिवार को (आज) हजियापुर डेयरी के पास सांकेतिक धरना देने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि इसमें हजियापुर, सालपुर, करनपुर, जट्टारी, टप्पल क्षेत्र के सैकड़ों किसान हिस्सा लेंगे। समिति के राष्ट्रीय संयोजक पवन चौधरी ने बताया कि सांकेतिक धरने के बाद एसडीएम खैर को ज्ञापन दिया जाएगा। पंचायत की अध्यक्षता मोमराज और संचालन गंगाराम चौधरी ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेताजी, आगरा विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह और रालोद के प्रदेश महामंत्री कुलदीप चौधरी ने संबोधित किया। होतीलाल शर्मा, जितेंद्र मास्टर, ओमप्रकाश, प्रकाश नेताजी, करण सिंह, शीशपाल सिंह, जगत सिंह, जगतपाल सिंह, राजवीर सिंह मौजूद रहे।
भाकियू का चक्का जाम टला
भारतीय किसान यूनियन की ओर से शनिवार को (आज) प्रस्तावित चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है। भाकियू के जिलाध्यक्ष विमल तोमर ने बताया कि छर्रा, अकराबाद, गोंडा और टप्पल में यमुना एक्सप्रेस-वे के इंटरचेंज समेत अन्य जगहों पर दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होने वाला चक्का जाम निरस्त कर दिया गया है। अब भाकियू के कार्यकर्ता सड़क जाम नहीं करेंगे।

छर्रा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव इस्माइलपुर के गेट पर चल रहे धरने के सातवें दिन तहसील सचिव अर्जन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चक्का जाम स्थगित कर दिया गया है। धरने में छोटेलाल, रिंकू, राजपाल, श्यौदान, बौबी चौधरी, बडेल चौधरी, बिन्ने चौधरी, भूरे, राजन, सुखवीर सिंह, विक्रम, चंद्रपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed