{"_id":"61eee7128b088d11f25b9c52","slug":"issue-red-card-to-bahubali-and-dabangs-dig-gonda-news-lko6149244184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहुबली और दबंगों को जारी करें रेडकार्ड : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहुबली और दबंगों को जारी करें रेडकार्ड : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पुलिस उपमहानिरीक्षक उपेंद्र अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर देवीपाटन परिक्षेत्र के चारों जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की। कानून व्यवस्था को प्रभावी रखने के साथ चुनाव ही हर स्तर पर तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया।
डीआईजी ने कहा कि चुनाव कराने के लिए आने वाले पुलिस बल के ठहरने वाले स्थान पर बिजली, जनरेटर एवं मूलभूत व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। ठहराव स्थलों पर शौचालय बनाने को लेकर बजट आवंटन हो चुका है। निर्माण जल्द पूरा कराया जाए। पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक पुलिस कर्मियों के पोस्टल बैलेट के फार्म भरवाए जाएं जिससे अधिक से अधिक पुलिस कर्मी पोस्टल बैलेट का प्रयोग कर सकें।
उन्होंने सीसीटीएनएस प्रणाली से शस्त्र लाइसेंसधारकों का आपराधिक इतिहास प्राप्त करके चुनाव प्रभावित करने वालों के विरुद्ध शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। पोलिंग बूथों से 20 से 30 मीटर के दायरे में रहने वाले बाहुबली व दबंगों को रेडकार्ड जारी करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि गैर जमानती वारंट का समय से तामीला कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्रों में रूट मार्च कराया जाए। ऐसे विशेष स्थानों को चिह्नित किया जाए जहां पर शांति व्यवस्था बाधित होने की आशंका हो। सोशल मीडिया, प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से प्रकाश में आने वाली सूचनाओं व घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाए। थाना स्तर पर संचालित डिजिटल वालंटियर्स ग्रुप की निगरानी की जाए। ग्रुप के माध्यम से सूचनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए।
सभी पुलिस कर्मियों का कोविड-19 वैक्सीनेसन पूर्ण करा लिया जाए। कोविड-19 से बचाव के लिए सभी को मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया जाए। डीआईजी ने धारा-420, 419 एवं 406 के अपराधों के पिछले तीन वर्ष में आरोप पत्र प्रेषित होने वाले प्रकरणों को चिह्नित करने, सरकारी धन का गबन व धोखाधड़ी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
डीआइजी ने कहा कि थाना प्रभारी अवैध शस्त्र बरामद होने पर उसके स्रोत के बारे में पूछताछ करें। 12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में अभियुक्त के विरुद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम व गैंगेस्टर अधिनियम में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि जो पुलिसकर्मी अवैध वसूली में लिप्त पाए जाएं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
इसके अलावा रात्रि में अवैध तरीके से हिरासत में किसी को न बैठाया जाए। महिला हेल्प डेस्क, थाना दिवस एवं तहसील दिवस में प्राप्त प्रार्थना-पत्रों को रजिस्टर में अंकित किया जाए। सभी मामलों की एफआईआर दर्ज की जाए।