फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation will be done again in the determination of board examination centers

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के निर्धारण में अब होगी फिर से जांच

Wed, 27 Nov 2019 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Investigation will be done again in the determination of board examination centers
गोंडा। बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों के निर्धारण में नया पेंच फंस गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. नितिन बसंल केंद्रों को तय करना चाहते थे। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ ही चारों तहसीलों के एसडीएम को बुलाया था। तहसीलों को पहले 134 स्कूलों की जांच के आदेश हुए थे। इन लोगों ने दावा किया था कि उनका कॉलेज केंद्र बनने का मानक पूरा करते हैं। जिलाधिकारी ने चारों एसडीएम से जांच रिपोर्ट मांगी थी। बैठक में देखा कि लेखपालों की रिपोर्ट लेकर एसडीएम आ गए। इससे केंद्रों को तय करने में दिक्कत दिखी। अब 29 नवंबर को फिर से बैठक बुलाई है। इससे पहले सभी को सही रिपोर्ट देनी होगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी का कहना है कि अच्छे ढंग से परीक्षा कराने के जिए सही केंद्र तय करने हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय होगा। बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में बोर्ड ने 114 परीक्षा क्रेंद्र तय किए थे। माना जा रहा है कि बीते साल से 600 छात्रों की संख्या ज्यादा है और केंद्र कम तय किए गए हैं। पिछले साल 134 केंद्र बनाए गए थे। इससे कम केंद्रों पर परीक्षा कराने में दिक्कत आना तय हैं। कई ऐसे स्कूल हैं जहां छात्रों के बैठने के इंतजाम कम होने के बाद भी केंद्र अधिक छात्रों का बना दिया गया है। ऐसे में फिर से केंद्रों से प्रत्यावेदन मांगे गए।
विज्ञापन

बेलसर में कई कॉलेज ऐसे हैं जहां के बच्चों को 20 से 30 किमी दूर भेज दिया गया है। इसी तरह करनैलगंज में प्रहलादगंज की छात्राओं को 27 किमी दूर भेजा गया है। इससे कई तरह की दिक्कत आ रही है। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के सरकार के दावे को फेल किया जा रहा है। केंद्र तय होने के बाद आए प्रत्यावेदनों पर डीएम को निर्णय लेना था, लेकिन रिपोर्ट ही सही ढंग से नही थी। ऐसे में उन्होंने फिर से रिपोर्ट मांगी है और 29 को बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि इस बार एसडीएम के स्तर से सही रिपोर्ट मिलेगी। देर शाम तक बैठक के बाद डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा को गंभीरता से लें और वास्तविक रिपोर्ट दें। माना जा रहा है कि सही ढंग से बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों को तय किया जाएगा। इसमें बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल होगी।
27 केंद्रों पर होगी टीईटी परीक्षा
गोंडा। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने दिसंबर माह में संभावित टीईटी परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र निर्धारण को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा बताया गया कि इस वर्ष टीईटी परीक्षा में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक के कुल 16675 परीक्षार्थी परीक्षा देगें। जिसके लिए 27 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने डीआईओएस को निर्देश दिए कि प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रों का स्वयं निरीक्षण कर परीक्षण कर लें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी रत्नाकर मिश्र, सिटी मजिस्ट्रेट राकेश सिंह, एसडीएम सदर वीर बहादुर यादव, करनैलगंज ज्ञानचन्द्र गुप्ता, मनकापुर आरके वर्मा तथा तरबगंज राजेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed