फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Investigation started in case of electric wire falling on student

Gonda News: छात्र पर बिजली का तार गिरने के मामले में जांच शुरू

Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Investigation started in case of electric wire falling on student
परसपुर। कस्बे के वार्ड-12 राजपुर दक्षिणी में बिजली का तार गिरने से इंटरमीडिएट छात्र शिवम सोनी के झुलसने के मामले में बिजली विभाग ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को विद्युत वितरण खंड नवाबगंज के अधिशासी अभियंता रामशब्द मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने झुलसे छात्र के घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की तथा छात्र की सेहत की जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने मौके पर लाइन की स्थिति का जायजा लेते हुए बताया कि क्षेत्र में विद्युत लाइन की तकनीकी खामियों की जांच कराई जा रही है। तीनों फेज का लोड मापकर उसे संतुलित कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि न्यूट्रल लाइन में करंट कम होना चाहिए, यदि तीनों फेज में अधिक करंट पाया जाता है तो यह ओवरलोड की स्थिति मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में अलग ट्रांसफार्मर लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, परिजनों के अनुसार शिवम पड़ोसी के घर से लौट रहा था, तभी अचानक बिजली का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गया। उसे निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। छात्र के पिता नंदकुमार सोनी ने परसपुर थाने में तहरीर देकर लापरवाही बरतने वाले विभागीय लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। देवीपाटन जोन के मुख्य अभियंता यदुनाथ यथार्थ ने भी इस मामले में जेई और एसडीओ से रिपोर्ट तलब करते हुए संबंधित अवर अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय दावों पर उठ रहे सवाल
हादसे में विभागीय दावों पर भी सवाल उठ रहे हैं। मुख्य अभियंता के अनुसार जेई ने घटना का समय बुधवार शाम करीब चार बजे बताया, जबकि परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा रात 8:33 बजे हुआ। लोगों का आरोप है कि विभाग अपनी जिम्मेदारी से बचने के लिए घटना के समय को लेकर जानबूझ कर भ्रम फैला रहा है। नगर पंचायत चेयरमैन वासुदेव सिंह, सभासद कृष्ण कुमार सैनी, अनिल सोनी समेत कई लोगों ने अस्पताल पहुंचकर करंट से झुलसे छात्र का हालचाल लिया। लोगों ने आरोप लगाया कि विद्युत उपकेंद्र संसाधनों की कमी से जूझ रहा है । शिकायत के बाद भी क्षेत्र की समस्याओं को निस्तारित करने में गंभीरता नहीं बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed