फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inter-district four vehicle thieves caught

पुलिस ने पकड़ी चोरी की 11 बाइक पकड़ी, चार गिरफ्तार

Tue, 14 Sep 2021 08:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 08:56 PM IST
विज्ञापन
Inter-district four vehicle thieves caught
गोंडा के कोतवाली नगर में पकड़कर लाई गई चोरी की बाइकें। - फोटो : GONDA
गोंडा। पुलिस ने मंगलवार को चोरी की दो बाइकों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बाइक चोरों की निशानदेही पुलिस ने और 9 बाइक बरामद की है। पकड़े गए आरोपी अयोध्या समेत तीन जनपदों से बाइक चोरी करके उनकी नंबर प्लेट बदलकर ऊंची कीमत पर बेंचते थे। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में इसका खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराध एंव अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के दौरान कोतवाली नगर के उपनिरीक्षक आशीष कुुमार ने मंगलवार को चोरी की दो बाइकों के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में नाम राहुल तिवारी निवासी भवानीपुर राजापुर परसौरा थाना धानेपुर, अनुराग शुक्ला निवासी मुड़फोरवा भवानीपुर राजापुर परसौरा थाना धानेपुर, राजेश कुमार पासवान निवासी मेघवा थाना धानेपुर व अमित रावत उर्फ गोलू निवासी कोटिया बनकसिया शिवरतन सिंह कोतवाली मनकापुर बताया।
विज्ञापन

पूछताछ में चारों ने बताया कि चोरी की और 9 बाइकें उन्होंने एक स्थान पर छिपाकर रखी है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बरामद कर लिया गया। एसपी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे सभी अयोध्या, गोंडा व बलरामपुर जनपदों के विभिन्न स्थानों भीड़भाड़ वाले बाजार, मॉल, बैंक व रेलवे स्टेशन के बाहर से बाइकें चुराकर उनकी नंगर प्लेट बदलकर बाइकों का ऊंची कीमत पर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी राहुल तिवारी के पास से 12 बोर का तमंचा व जिंदा कारतूस के साथ राजेेश कुमार के पास से चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed