{"_id":"5e5157148ebc3ef3e27ba41b","slug":"inter-caste-idol-thief-gang-revealed-four-arrested-gonda-news-lko5100011113","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय मूर्ति चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय मूर्ति चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
गोंडा के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बरामद कर लाई गई चोरी की मूर्ति।
- फोटो : GONDA
इटियाथोक गोंडा। पुलिस ने मंदिरों से मूर्ति चोरी कर उसकी तस्करी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से सिद्धार्थनगर व बहराइच से चोरी की गई अष्टधातु की तीन मूर्तियां बरामद की है और इन मूर्तियों का वजन करीब 33 किलोग्राम है। बरामद मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये की बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बताया कि मूर्ति चोरी कर उसकी तस्करी करने वाले गिरोह की सूचना मिली थी। जिस पर थानाध्यक्ष इटियाथोक संजय कुमार तोमर की टीम ने शुक्रवार की देर रात थाना क्षेत्र के महराजगंज व भवनियापुर चौराहे के समीप से गिरोह के चार सदस्यों को धर दबोचा। पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के पास से अष्टधातु की तीन मूर्तियां बरामद हुईं। एसपी के मुताबिक पकड़े गए गिरोह के सदस्यों ने अपना नाम मोहम्मद रजा निवासी पुरैनिया तालाब उत्तरी कोतवाली नगर बलरामपुर, साहिल बेग निवासी बलुवा गोविन्द्रबाग व श्रवण उर्फ कृष्ण मोहन निवासी चकवा सोसाईटी बलरामपुर बताया।
अमित तिवारी अचलरापुर बरगदही थाना खरगूपुर बताया। एसपी के मुताबिक पकड़ेे गए गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बहराइच के पयागपुर व सिद्धार्थनगर जनपद से मूर्तियों की चोरी की थी। एसपी ने बताया कि बरामद मूर्तियों का वजन करीब 33 किलोग्राम है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करोड़ रुपये बताई जा रही है। एसपी राजकरन नय्यर ने गिरोह का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
मूर्ति चोरी का खुलासा नहीं कर सकी पुलिस
इटियाथोक (गोंडा)। करूआपारा गांव में 11 फरवरी को हुई मूर्ति की चोरी का खुलासा अभी तक पुलिस नहीं कर सकी है। ग्राम करुवापारा के राम जानकी मंदिर से 11 फरवरी की रात राम, सीता और लक्ष्मण की अष्टधातु की प्रतिमाएं संदिग्ध हालात में चोरी चली गई थी। करीब 10 दिन से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने बताया कि करुआपारा में हुई मूर्तियों की चोरी की घटना का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।