फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Inspiration campaign will awaken education in 3100 schools

3100 स्कूलों में प्रेरणा अभियान से जगेगी शिक्षा की अलख

Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Inspiration campaign will awaken education in 3100 schools
गोंडा में करनैजगंज बीआरसी पर आयोजित प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम बने सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी - फोटो : GONDA
गोंडा। बेसिक स्कूलों में कोरोना संकट से 11 महीने प्रभावित रही पढ़ाई की भरपाई के लिए प्रेरणा अभियान का आगाज हो गया है। बुधवार को ब्लाकों में प्रेरणा ज्ञानोत्सव में शिक्षकों ने जिले को प्रेरक ब्लाक बनाने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

3100 स्कूलों में शुरू होने वाले प्रेरणा अभियान से 20 हजार बच्चों को प्रेरक बनाने का लक्ष्य तय किया गया है, इसके साथ ही गांवों में प्रेरणा चौपाल से अभिभावकों को जोड़कर शिक्षा को नई दिशा देंगे।
विज्ञापन

करनैलगंज में एसडीएम शत्रुघन पाठक ने शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों के बीच बेसिक शिक्षा की पहल सराहनीय है। शिक्षकों ने उत्साह दिखाया है तो बदलाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कहा कि करनैलगंज के शिक्षक सबसे पहले ब्लाक को प्रेेरक बनाने की ठान चुके हैं। इसके लिए स्कूलों में कई तरह की गतिविधियां हो रहीं हैं। खंड विकास अधिकारी आरएन पांडेय ने कहा कि स्कूलों को आपरेशन कायाकल्प से संवारा गया है।
उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। हलधरमऊ बीआरसी पर शिक्षक बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। इसी तरह हर ब्लाक में बच्चों और शिक्षकों को सम्मान मिला।
टीएलएम व विज्ञान प्रदर्शनी से शिक्षकों ने नवाचार की मिसाल पेश की। प्रदर्शनी में न्याय पंचायत सीसामऊ प्रथम, कटरा सहवाजपुर द्वितीय व भभुवा न्याय पंचायत तृतीय रहा। विज्ञान प्रदर्शनी में नेहा सिन्हा प्राथमिक विद्यालय छतौनी पहले स्थान पर रहीं। शताक्षी पांडे द्वितीय व राकेश कुमार वर्मा तृतीय रहे।
क्विज में मानसी प्राथमिक विद्यालय रुदौली प्रथम, लकी प्राथमिक विद्यालय मल्लाहन पुरवा द्वितीय, तृतीय स्थान पर हरिओम पांडे प्राथमिक विद्यालय उसरेर रहे। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह ने कायाकल्प योजना, परिवर्तित क्लास रूम के बारे में प्रस्तुतीकरण किया।
एआरपी कमलेश यादव ने लिंग संवेदीकरण पर, एआरपी अनुराग यादव ने ई पाठशाला व रीड अलांग एप पर प्रस्तुतीकरण दिया। एसएमसी अध्यक्ष भवानीगंज केपी सिंह को उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

ग्राम प्रधान सकरोरा मोहनलाल को कायाकल्प में बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक न्याय पंचायत से दो बालक व बालिकाओं को चयनित कर 10 बालक व 10 बालिकाओं को प्रेरक बालक बालिका का प्रमाण पत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed