{"_id":"69b454ec079331250905b57b","slug":"inspector-suspended-for-offering-chicken-feast-and-demanding-rs-50000-bribe-gonda-news-c-100-1-slko1026-154106-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मुर्गे की दावत और 50 हजार रिश्वत मांगने पर दरोगा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मुर्गे की दावत और 50 हजार रिश्वत मांगने पर दरोगा निलंबित
Fri, 13 Mar 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
मोतीगंज/गोंडा। आगजनी के आरोपियों का नाम चार्जशीट से निकालने के लिए मुर्गे की दावत व 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का मामला आया है। आरोपी की पत्नी से दरोगा की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ है। इसके बाद एसपी ने मोतीगंज थाने के उपनिरीक्षक मिनहाज सिद्दीकी को निलंबित कर दिया है।
मोतीगंज के छाछपारा मुतवल्ली गांव निवासी आरती के घर पर छह मई 2025 को आगजनी हुई थी। आरती ने 10 मई को गांव के भरत, उसके बेटे भगेलू, धनप्रकाश व खूटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भरत की पत्नी शांति देवी चौहान अपने पति व बेटों को बचाने के लिए विवेचक मिनहाज सिद्दीकी से मिलने गई थीं। उन्होंने दरोगा से पति और बेटों को बचाने की फरियाद की। महिला का आरोप है कि बातचीत के दौरान दरोगा ने देशी मुर्गे की दावत और 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। उन्होंने 50 हजार रुपये दे दिए थे। इसके बाद भी दरोगा ने पति व बेटों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी।
मोतीगंज इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी भरत और उसके बेटे भगेलू को गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया गया था, जहां से दोनों जेल भेज दिए गए। वहीं, आरोपी धनप्रकाश व खूटी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। कुर्की की कार्रवाई के लिए विवेचक ने अदालत में याचना की है।
विज्ञापन
एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि दरोगा मिनहाज सिद्दीकी और महिला की बातचीत के वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आरोपी दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, आईजी अमित पाठक ने बताया कि मामले में आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच की संस्तुति की गई है।