फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   inspection,online

वरासत ऑनलाइन होते ही कराएं फीडिंग

Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
inspection,online
फोटो-18-गोंडा के मनकापुर तहसील में निरीक्षण करते अपर आयुक्त। -संवाद - फोटो : GONDA
मनकापुर (गोंडा)। अपर आयुक्त राकेश चंद्र शर्मा ने शुक्रवार को तहसील में पहुंचकर विभिन्न पटलों का निरीक्षण किया और संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर में अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल तहसील पहुंचे। अपर आयुक्त ने कंप्यूटर कक्ष में जाकर वरासत एवं खतौनी फीडिंग के बारे में पूछताछ की। तहसीलदार को निर्देश दिया कि वरासत ऑनलाइन होते ही उसी दिन फीडिंग कर दी जाए। इसके बाद माल बाबू कार्यालय में जाकर ऑनलाइन शिकायतों की समीक्षा की। एसडीएम कीर्ति प्रकाश भारती से शासन, जिला स्तर एवं विभिन्न शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

दूसरी मंजिल पर स्थित आरके सेक्शन में गंदगी मिलने पर प्रभारी आरके गुरू प्रसाद पांडेय को फटकार लगाई। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय में एआरओ भानु प्रताप सिंह, पूर्ति निरीक्षक शिवप्रकाश, पूर्ति निरीक्षक राम नरायन वर्मा व वरिष्ठ लिपिक मनोज कुमार मौजूद मिले। तहसीलदार नरसिंह नरायन वर्मा, राजेश कुमार पांडेय सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed