फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   inspection,medicin

दवा काउंटर पर खड़े रहे अधीक्षक, बाहर का पर्चा लिखने पर की निगरानी

Sun, 13 Feb 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
inspection,medicin
फोटो-8 गोंडा में जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में मरीजों से हाल पूछते सीएमएस डॉ. एसके रावत। (संवाद) - फोटो : GONDA
गोंडा। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को बाहर की दवा का पर्चा लिखने व ओपीडी समेत जांच कक्षों में बाहरी लोगों का दखल रोकने की कमान प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने खुद संभाली है। इसकी रोकथाम के लिए सीएमएस ने शनिवार को दवा काउंटर पर खड़े होकर बाहरी दवा के पर्चों की निगरानी की। इस दौरान बिना किसी काम के अस्पताल परिसर व ओपीडी कक्ष में घूम रहे लोगों की धरपकड़ कर फटकार लगाते हुए फिर पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गयी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ओपीडी में बाहरी लोगों को बैठने तथा दवा लिखने के मामले को अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद जिला अस्पताल में बाहरी लोगों पर निगरानी बढ़ गई है। प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेद्र कुमार रावत ने शनिवार को खुद इसकी कमान संभालते हुए जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के ओपीडी कक्षों तक का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमएस ने करीब एक घंटा तक दवा वितरण काउंटर पर खड़े रहकर डाक्टरों द्वारा मरीजों को लिखे गए दवाओं के पर्चे का निरीक्षण किया। इस दौरान किसी भी पर्चे में कोई भी बाहर की दवा लिखी नहीं पायी गयी। वहीं अस्पताल परिसर में इधर उधर घूम रहे कुछ लोगों से जब आने का कारण पूछा गया तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे लोगों को फटकार लगाते हुए अगली बार पकड़े जाने पर सीधे मुकदमा दर्ज कराने की चेतावनी दी गयी।
विज्ञापन

जरूरी होने पर लिखे जन औषधि केंद्र की दवाएं
प्रमुख अधीक्षक ने निरीक्षण के दौरान ओपीडी में मौजूद सभी डॉक्टरों को निर्देश दिए कि वह मरीजों को ऐसी दवाएं ही लिखे जो अस्पताल के दवा स्टोर में उपलब्ध हो। बाहर की दवाएं किसी भी हालत में न लिखी जाए। अस्पताल में लगभग सभी प्रकार के जीवन रक्षक दवाएं उपलब्ध हैं। बहुत जरूरी होने पर बाहर से सिर्फ जन औषधि केंद्र पर मौजूद दवा ही मरीज को लिख कर दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed