परसपुर (गोंडा)। उपनिदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ रश्मि सिंह ने नगर पंचायत परसपुर क्षेत्र में साफ सफाई, बच्चों के पार्क, पेयजल सहित अन्य कार्यों की गहनता के साथ निरीक्षण किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी उपेंद्र उपाध्याय ने बताया कि उपनिदेशक रश्मि सिंह ने नगर पंचायत क्षेत्र के साफ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया।
धिरजामिश्र पुरवा व भौरीगंज मार्ग पर पार्क को देखा। साथ ही लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगर में लगाए गए 10 वाटर कूलर व एक वाटर एटीएम का निरीक्षण किया। उप निदेशक, चेयरमैन प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, ईओ ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से आच्छादित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी विनोद कुमार सिंह, स्वछ भारत मिशन के डीपीएम नितेश राठौर, संदीप तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, रमेश यादव, रोहित सिंह, सुनील सिंह, अखिलेंद्र सिंह व सचिन उपस्थित रहे। संवाद