{"_id":"6297acc138a8d647ef25df6e","slug":"injection-expaired-medicin-gonda-news-lko6332950190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमएसडी स्टोर में छापा, 7.35 लाख की इंजेक्शन एक्सपायर मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमएसडी स्टोर में छापा, 7.35 लाख की इंजेक्शन एक्सपायर मिली
फोटो-18 गोंडा में जिला अस्पताल स्थित सीएमओ के सीएमएसडी स्टोर का निरीक्षण करते नगर मजिस्ट्रेट अर्प
- फोटो : GONDA
Link Copied
गोंडा। कोरोना काल में मरीजों के लिए वरदान साबित हुई रेमडेसिविर इंजेक्शन स्टोर में पड़ी-पड़ी खराब हो गई। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला अस्पताल के सीएमएसडी स्टोर में छापामार कर निरीक्षण किया गया तो रेमडेसिविर इंजेक्शन के 294 वॉयल एक्सपायर्ड मिले।
विज्ञापन
बुधवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट के अगुवाई में टीम गठित कर जिला अस्पताल के सीएमएसडी स्टोर (मुख्य औषधि भंडार) पर छापा मारा गया। टीम ने स्टोर में मौजूद दवाओं व इंजेक्शनों का स्टाक चेक किया तथा रजिस्टर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रेमडेसिविर की 294 वॉयल एक्सपायर्ड मिले। कोरोना संक्रमण के दौर में रेमडेसिविर के एक वायल की सरकारी कीमत करीब 2500 रुपये तक थी। जिसके अनुसार एक्सपायर्ड वॉयल की कीमत लगभग सात लाख 35 हजार रुपये बताई जा रही है। एक्सपायर्ड इंजेक्शन को सील कर मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन को सूचना दी गई।
विज्ञापन
निरीक्षण टीम में नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्ता, औषधि निरीक्षक रजिया बानो, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहीत अधिकारी विनय कुमार सहाय तथा अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी सिंह रहे। सीएमएसडी स्टोर के इंचार्ज घनश्याम पांडेय ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने के बाद इंजेक्शन का उपयोग नहीं रह गया। जिससे यह एक्सपायर्ड हो गई। एक्सपायर्ड इंजेक्शन की सूचना मेडिकल सप्लाई कॉर्पोरेशन को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।