{"_id":"67a79f924faa94861502ac02","slug":"information-found-about-100-missing-people-from-seven-districts-gonda-news-c-100-1-gon1003-132325-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सात जिलों से गुमशुदा 100 लोगों की मिली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सात जिलों से गुमशुदा 100 लोगों की मिली जानकारी
Sat, 08 Feb 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 08 Feb 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
रुपईडीह (गोंडा)। कौड़िया थाना क्षेत्र में वनबाबा पुरवा के पास शुक्रवार को नहर पटरी पर युवक का अधजला शव मिलने के मामले में पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लग सका। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने सात जिलों से गुमशुदा 100 लोगों की जानकारी जुटाई है।
देवीपाटन परिक्षेत्र के चारों जिलों के साथ ही सात जिलों से जानकारी मांगी गई थी। शनिवार को दूसरे दिन भी शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती समेत सात जिलों की डीसीआरबी रिपोर्ट के आधार पर युवक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। थानों से मिल रही जानकारी के आधार पर चेहरे से मिलान किया जा रहा है। सीओ स्तर से दो और तीन टीमें थाने स्तर से गठित की गई हैं। वहीं, 72 घंटे बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।