फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   In the name of action, the area of the soldier was changed, but the balcony was not demolished

Gonda News: कार्रवाई के नाम पर बदला सिपाही का क्षेत्र, नहीं तोड़ा गया छज्जा

Sat, 26 Jul 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
In the name of action, the area of the soldier was changed, but the balcony was not demolished
देहात कोतवाली में प्रार्थना पत्र देते फरियादी। -संवाद
गोंडा। साहब, देहात कोतवाली में सिपाही ने दिनभर बैठाए रखा और विपक्षियों ने चार फीट का छज्जा निकलवा दिया। शिकायत की तो सिपाही का हल्का बदलकर मामला रफा-दफा कर दिया, पर छज्जा नहीं तोड़ा गया। शनिवार को कोतवाली देहात में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचे करनपुरडीहा निवासी बुजुर्ग हनुमान प्रसाद तिवारी ने अफसरों से शिकायत करते हुए आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली। एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता व सीओ सिटी आनंद कुमार राय ने कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग दीनानाथ यादव ने बताया कि उनकी बहू घर पर कब्जा करने के लिए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही है। मकान खाली करने के लिए लगातार दबाव बना रही है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। बलुना फिरोजपुर खोरहंसा निवासी दुलारी ने बताया कि घर में घुसकर मारपीट कर हाथ तोड़ दिया, लेकिन पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। देहात कोतवाल संजय सिंह ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

वहीं, एसपी विनीत जायसवाल व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने नगर कोतवाली में सुनवाई की। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि कुल छह मामलों की सुनवाई करने के बाद पुलिस व राजस्व टीम गठित कर मौके पर निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हल हो पा रहे रास्ते के विवाद
कौड़िया थाने में अरविंद कुमार सिंह, मोतीगंज में अरविंद कुमार याादव, मनकापुर में एसडीएम अवनीश कुमार त्रिपाठी व कोतवाल मनोज कुमार पाठक ने सुनवाई की। रुकमंगदपुर बनहनपुरवा निवासी नकछेद ने शिकायत की कि गांव के ही कुछ लोगों ने चकरोड पर कब्जा कर रखा है। तुर्कपुरवा निवासी शंकर ने भी चकरोड पर कब्जे की शिकायत की है। इस तरह से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर रास्ते को लेकर लोगों ने अधिकारियों के फरियाद की है। उनका आरोप है कि बार-बार शिकायत के बावजूद भी समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed